राम जन्म भूमि : महाकुम्भ का असर अयोध्या में, दर्शन की अवधि बढ़ी  

अयोध्या। महाकुम्भ के साथ राम मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। प्रयागराज से अमृत स्नान कर लाखों श्रद्धालु अयोध्या में रामलला का दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं। मौनी अमावस्या से अभी तक रामलला के दरबार में 2 करोड़  से अधिक श्रद्धालु आ चुके हैं। रोजाना तीन से पांच लाख श्रद्धालु रामलला के दरबार में पहुंच रहे हैं। वहीं वीआईपी दर्शन की भी होड़ है। 11 फरवरी तक राम मंदिर के वीआईपी पास फुल हो चुके हैं। जबकि 12 जनवरी को माघी पूर्णिमा स्नान के दिन…

Read More

राजस्थान के सीएम ने कैबिनेट संग संगम में लगाई पावन डुबकी, त्रिवेणी तट पर हुई कैबिनेट बैठक

 मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी राजस्थान सीएम संग लगाई पुण्य की डुबकी महाकुम्भ नगर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने महाकुम्भ 2025 के दौरान गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान राजस्थान सरकार के मंत्रिगण भी महाकुम्भ में स्नान किया। भजनलाल शर्मा ने इसे भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक बताया। वहीं इसके उपरांत राजस्थान भवन में सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें…

Read More

बौद्ध महाकुम्भ यात्रा: प्रयागराज महाकुम्भ में लगेगी सम्राट हर्षवर्धन की विशाल प्रतिमा

महाकुम्भ में लिया गया बौद्ध व सनातनी एक थे, एक हैं,एक रहेंगे का संकल्प महाकुम्भनगर। प्रयागराज महाकुम्भ मेला क्षेत्र में सम्राट हर्षवर्धन की विशाल प्रतिमा लगवायी जाएगी। विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रेश कुमार ने बौद्ध महाकुम्भ यात्रा के समापन अवसर पर बौद्ध भिक्षुओं के समक्ष यह बात कही।इन्द्रेश कुमार ने कहा कि सम्राट हर्षवर्धन महा दानवीर थे। वह प्रत्येक कुंभ में आकर अन्नदान, वस्त्रदान करते थे। सम्राट हर्षवर्धन हिन्दू थे। विश्व को करुणा एवं मैत्री का संदेश…

Read More

महाकुम्भ में उमड़ा ‘आस्था का महासागर’, स्नानार्थियों की संख्या 40 करोड़ के पार

महाकुम्भ नगर। मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती के पवित्र संगम में श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत साधु-संतों, श्रद्धालुओं, कल्पवासियों, स्नानार्थियों और गृहस्थों का स्नान अब एक नए शिखर पर पहुंच गया है। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह तक महाकुम्भ में स्नानार्थियों की संख्या ने 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक 42.07 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी लगा ली है। इसके साथ ही महाकुम्भ में स्नानार्थियों की कुल संख्या 40 करोड़ पार हो गई। अभी महाकुम्भ को…

Read More

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने भी लगाई पावन डुबकी, बोले- त्रिवेणी संगम में स्नान सौभाग्य की बात

महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ में उमड़ रहे आस्था के जनसमुद्र के बीच शुक्रवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी श्रद्धा की डुबकी लगाने पहुंचे। संगम त्रिवेणी में स्नान करने के बाद उन्होंने योगी सरकार द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कुम्भ क्षेत्र में सुंदर व्यवस्था की गई है और कहीं भी किसी को कोई समस्या नहीं हो रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि त्रिवेणी संगम में स्नान मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री ने संगम स्नान से पूर्व बड़े हनुमान मंदिर में पूजा…

Read More

200 प्रजाति के पक्षियों का महाकुम्भ, फोटो खींचिए, 21 लाख तक के पुरस्कार पाइये 

16 फरवरी से तीन दिन के इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल का होगा भव्य आयोजन महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ इस बार न केवल आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि यह प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होने जा रहा है। यहां 200 प्रजाति के पक्षियों का महाकुम्भ होने जा रहा है। इनकी सर्वश्रेष्ठ फोटो, नारा लेखन से लेकर पेंटिंग और तमाम प्रतियोगिताएं होंगी। जिसमें विजेताओं को योगी सरकार 10,000 से लेकर 5 लाख तक कुल 21 लाख रुपए के पुरस्कार प्रदान करेगी। यहां साइबेरिया, मंगोलिया, अफगानिस्तान समेत…

Read More

श्री पंचायती अखाड़ा महा निर्वाणी में 16 सदस्यीय विधायिका के चुनाव में आठ श्री महंत और आठ उप महंत अगले कुम्भ के लिए उठाएंगे दायित्व

महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ से अखाड़ों के विदा होने का सिलसिला शुरू हो गया है। महाकुम्भ के सेक्टर 20 में बनाए गए अखाड़ा क्षेत्र में प्रमुख शैव अखाड़ों ने अपनी रवानगी के पूर्व संपादित होने वाली परम्परा और प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। इसी के अंतर्गत अखाड़े में पंच परमेश्वर या नई विधायिका का चुनाव भी किया गया। महानिर्वाणी अखाड़े में नई विधायिका का चुनाव महाकुम्भ से विदा होने के पूर्व अखाड़ों में अपने नए पंच परमेश्वर या विधायिका की परम्परा है। प्रयागराज महाकुम्भ में भी इसका निर्वाह करते…

Read More

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सपरिवार संगम में किया स्नान

महाकुंभ: सनातन संस्कृति के महापर्व महाकुंभ 2025 में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज सपरिवार आस्था, भक्ति और अध्यात्म के संगम में पुण्य स्नान किया। त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की। महाकुंभ नगर आगमन पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मुख्यमंत्री सैनी का कुंभ कलश भेंट कर भव्य स्वागत किया और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उनका अभिनंदन किया।

Read More

योगी विपक्ष पर हुए आक्रामक कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ सुपारी लेकर षडयंत्र करने वाले तत्व गढ़ रहे झूठ व असत्य के प्रतिमान

महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कांग्रेस व समाजवादी पार्टी पर बरसे। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ सनातन धर्म के इस सबसे बड़े आयोजन का साक्षी बनकर देश व दुनिया गौरव की अनुभूति कर रही है तो वहीं दूसरी ओर सनातन धर्म के खिलाफ सुपारी लेकर षडयंत्र करने वाले तत्वों के द्वारा लगातार शरारत पर शरारत करते हुए झूठ व असत्य के नित नए प्रतिमान गढ़े जा रहे हैं। सनातन धर्म विरोधी चरित्र को उजागर करता है कांग्रेस-सपा अध्यक्ष का वक्तव्य मुख्यमंत्री ने कहा…

Read More

बौद्ध महाकुम्भ यात्रा में योगी ने कहा कि हिंदू और बौद्ध एक ही वटवृक्ष की हैं शाखाएं

महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रयागराज दौरे पर बौद्ध महाकुम्भ यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी उपासना विधियों का एक मंच पर आना अभिनंदनीय है। हिंदू और बौद्ध एक ही वटवृक्ष की शाखाएं हैं। यदि ये एक ही मंच पर आ जाएं तो यह दुनिया में सबसे शक्तिशाली वटवृक्ष बनेगा जो उन्हें छांव भी देगा और उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगा। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने बौद्ध संतों और विद्वानों पर पुष्प वर्षा भी की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित…

Read More