राम जन्म भूमि : महाकुम्भ का असर अयोध्या में, दर्शन की अवधि बढ़ी  

अयोध्या। महाकुम्भ के साथ राम मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। प्रयागराज से अमृत स्नान कर लाखों श्रद्धालु अयोध्या में रामलला का दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं। मौनी अमावस्या से अभी तक रामलला के दरबार में 2 करोड़  से अधिक श्रद्धालु आ चुके हैं। रोजाना तीन से पांच लाख श्रद्धालु रामलला के दरबार में पहुंच रहे हैं। वहीं वीआईपी दर्शन की भी होड़ है। 11 फरवरी तक राम मंदिर के वीआईपी पास फुल हो चुके हैं। जबकि 12 जनवरी को माघी पूर्णिमा स्नान के दिन वीआईपी दर्शन के पास जारी करने पर रोक रहेगी। वहीं बढ़ती भीड़ को देखते हुए दर्शन की अवधि फिर बढ़ा दी गई है।

रामलला अभी पांच घंटे कर रहे विश्राम 

रामलला के दर्शन के लिए सोमवार को भी मंदिर सुबह पांच बजे ही खोल दिया गया। इस सुबह चार बजे से ही रामलला के मंगला आरती शुरू हो जाती है। इसके बाद पांच बजे से मंदिर निरंतर रात 11 बजे तक खोला जा रहा है। वहीं राम मंदिर में रोजाना करीब पांच से छह हजार लोग वीआईपी दर्शन कर रहे हैं। आम दिनों में यह संख्या दो से तीन हजार के आस-पास होती थी।

राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि वीआईपी दर्शन के सभी स्लॉट दो से तीन दिन पहले ही बुक कर लिए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अग्रिम बुकिंग की सुविधा की गई थी। अभी 11 जनवरी तक के सभी स्लॉट फुल हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी को माघ पूर्णिमा का स्नान है, लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। इसलिए 12 जनवरी के दिन वीआईपी पास जारी करने पर रोक रहेगी।

यह भी पढ़ें:जाने यूपी में हुए उपचुनाव में योगी की स्ट्राइक रेट क्या रहा, बीजेपी ने जीतीं 74 फीसद सीट

अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। रामलला के दर्शन के पहुंची भारी भीड़ को देखते हुए  रविवार को प्रशासन के अयोध्या प्रयागराज हाईवे को बंद कर दिया। जिससे लाखों श्रद्धालु हाईवे पर जाम से फंसे रहे। बहुत श्रद्धालु हाईवे को छोड़ स्थानीय मार्गों का सहारा लेकर अयोध्या पहुँच रहे थे। प्रशासन लगातार श्रद्धालुओं से अयोध्या नहीं आने की अपील कर रहा था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Dhara Lakshya samachar के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts