Barabanki Uttar Pradesh: पहले सचिवालय में बनती थीं खेती की नीतियां, अब खेत पर होती है खेती की बात :मा0 मुख्यमंत्री

बिचौलियों के खत्म होने से बीज से बाजार तक किसानों को सीधा लाभ गन्ना किसानों को 2.92 लाख करोड़ का अब तक का रिकॉर्ड भुगतान बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बाराबंकी के दौलतपुर गांव में पद्मश्री किसान राम सरन वर्मा के फार्म पर आयोजित किसान पाठशाला के आठवें संस्करण का शुभारम्भ किया। हजारों किसानों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में खेती का भविष्य सचिवालय के कमरों में नहीं, बल्कि खेतों की मिट्टी में लिखा जा रहा है। उन्होंने कहा…

Read More

Amethi UP : भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ की नई टीम जिलाध्यक्ष कंचन गुप्ता ने जनपदीय इकाई का किया गठन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र गरीब व बेसहारा कन्याओं के विवाह को लेकर पुनः राजेश मसाला की पहल अमेठी। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी राजेश अग्रहरि उर्फ राजेश मसाला व अयोध्या मंडल प्रभारी हरिकेश श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कंचन गुप्ता ने गांव गांव जाकर महिलाओं को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और दूसरी ओर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ की जनपदीय इकाई का गठन किया गया। जिसमें उन्होंने सरिता मिश्रा को कोषाध्यक्ष और संगीता सिंह को सह कोषाध्यक्ष तो वहीं मिथिलेश…

Read More

Amethi UP : गौवंशो को ठंड से बचाने के लिए गौशालाओं में की गई तिरपाल और अलाव की व्यवस्था

धारा लक्ष्य समाचार पत्र संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के अंतर्गत स्थित गौशालाओं में ठंड से गौवंशों को बचाने के लिए बीडीओ आकांक्षा सिंह के निर्देश पर तिरपाल, अलाव, चारा, भूसा आदि की व्यवस्था की गई है। बीडीओ आकांक्षा सिंह ने कहा कि ठंड से किसी भी गोवंश की मृत्यु नहीं होनी चाहिए। इसमें लापरवाही बरतने वाले पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसपर पशु चिकित्साधिकारी डॉ प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि सभी गौशालाओं में गौवंशो को ठंड से बचाव के लिए टीन शेड के चारों…

Read More

Sitapur UP: जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण और सख्त कार्रवाई — शैक्षिक व्यवस्था में लापरवाही पर फटकार, ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

विद्यालय में अव्यवस्थाओं पर डीएम के कड़े निर्देश; योजनाओं में अनियमितताओं पर खैराबाद के ग्राम विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह सस्पेंड   धारा लक्ष्य समाचार  सीतापुर संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने विकास खण्ड परसेण्डी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय बेदौरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिड-डे-मील, रसोईघर, सामग्री की गुणवत्ता तथा कक्षा-कक्षों की शिक्षण व्यवस्था का गहन परीक्षण किया। रसोइयों को निर्धारित यूनिफॉर्म में कार्य करने, खाद्यान्न का पर्याप्त स्टॉक रखने और रसोईघर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कक्षा-2, 5 व 6…

Read More

Barabanki Uttar Pradesh: 14 साल की उम्र में हाफिज-ए-कुरान बने मो. यूसुफ, बधाई देने वालों का तांता लगा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र मोहसिन रजा सतरिख बाराबंकी। मात्र 14 वर्ष की आयू में पूरा कुरान-ए-पाक याद कर हाफिज-ए-कुरान बनने का गौरव हासिल करने वाले पूर्व प्रधान अब्दुल तव्वाब के पुत्र मोहम्मद यूसुफ की उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर। मदरसा जामिया नुरुल हुदा, कस्बा सतरिख में आयोजित समारोह में बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस अवसर पर बलछत प्रधान आफताब आलम, हाजी सब्बार (अब्दुल तव्वाब के पिता), मोहम्मद नायाब, जीशान, शान मोहम्मद सहित कई सामाजिक लोगों ने हाफिज मोहम्मद यूसुफ को फूल-मालाएं पहनाकर और तोहफे देकर…

Read More

Barabanki Uttar Pradesh:फर्जी गवाही लगाकर लगा दी आख्या थाना असंद्रा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र जनपद बाराबंकी के थाना असंद्रा क्षेत्र के भवानियापुर श्री राम जानकी मठ के बाबा मुकुंद पुरी ने थाना असंद्रा के उपनिरक्षक बाल कृष्ण द्विवेदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि मेरे मंदिर पर पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र कि जांच भेजी गई प्रार्थी के बिना मौके पर मिले गार्ड जिसकी फोटो आख्या में बिना वर्दी के लगाई गई। जिसका हवाला देकर मनगढ़ित कहानी बना कर उसमें फर्जी आख्या लगा दी गई जिस गवाह को उपनिरीक्षक द्वारा प्रार्थी के प्रार्थना पत्र में गवाह बनाया…

Read More

Amethi UP : अमेठी में मनाया गया 77वां प्रांतीय रक्षक दल स्थापना दिवस, सम्मानित हुए उत्कृष्ट पीआरडी जवान।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में आज 77वां प्रांतीय रक्षक दल स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से ग्रामीण मिनी स्टेडियम, घोरहा भादर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने समारोह के दौरान पीआरडी जवानों की सलामी ली एवं उनके अनुशासन तथा सेवाभाव की सराहना की। इसके उपरांत क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी निधि श्रीवास्तव, रीना वर्मा और रागिनी द्वारा जिल पंचायत अध्यक्ष का बुके देकर स्वागत किया…

Read More

Amethi UP : नीति आयोग के निदेशक द्वारा अमेठी के आकांक्षात्मक विकासखंड बाजार शुकुल का किया गया भ्रमण एवं समीक्षा बैठक।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र विभागवार सूचकांकों की गहन समीक्षा, कम प्रगति वाले बिंदुओं में सुधार हेतु निर्देश। निदेशक नीति आयोग के साथ मुख्य विकास अधिकारी अमेठी भी रहे उपस्थित, विभिन्न योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण। अमेठी। मोहम्मद जुबै़र अली हाशिम, आई०ए०एस०, निदेशक, नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा जनपद अमेठी के आकांक्षात्मक विकासखंड शुकुल बाज़ार का व्यापक भ्रमण एवं समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह, नीति आयोग के निदेशक के साथ उपस्थित रहे। सर्वप्रथम विकासखंड सभागार शुकुल बाज़ार में विकास विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग,…

Read More

Amethi UP : विकास का अनोखा तमाशा: चमकाई गई पानी टंकी, पर पानी नदारद, अधूरी पाइप लाइनें, खुले गड्ढे और टूटी इंटरलॉकिंग ने खोली हकीकत

धारा लक्ष्य समाचार पत्र जगदीशपुर/अमेठी। प्रधानमंत्री जलजीवन मिशन पलिया पश्चिम पंचायत में जिस अंदाज़ में लागू हुआ है, उसे देखकर कोई भी कह देगा कि यह योजना नहीं, बल्कि व्यंग्य की सबसे बेहतरीन मिसाल है। पानी की टंकी तो ऐसी चमकाई गई है कि दूर से देखने में मॉडल गांव का एहसास दिलाती है, पर पास जाते ही पता चलता है कि पानी केवल नाम का है — हकीकत में नल अभी तक लगाए ही नहीं गए। पलिया पश्चिम के गांव—पूरे हरिलाल तिवारी, पूरे गंगा सिंह, पूरे ठाकुर दुबे, मेड़ई…

Read More

Barabanki Uttar Pradesh: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कारें टकराईं, लाशें 20 मीटर तक बिखरीं: यूपी में 5 की मौत, पलभर में गाड़ियों में आग लगी, जलकर राख

धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेस-वे पर खड़ी वैगनआर को ब्रेजा कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों गाड़ियों में आग लग गई। लपटें 5 किमी दूर तक दिखाई दे रही थीं। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार उछलकर 20 मीटर दूर तक जा गिरे। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। लाशें एक्सप्रेस-वे पर बिखर गईं। मृतकों में 2 महिलाएं, 2 बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे…

Read More