Raybareli News: घरेलू विवाद में पति बना हैवान, पत्नी और मासूम बेटे को पीटकर किया घायल

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली   धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मोनू के पुरवा गांव में घरेलू विवाद ने मंगलवार को हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि नशे के प्रभाव में घर पहुंचे पति ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी पत्नी और बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, महिला घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान उसका पति नयन नशे की हालत में पहुंचा और किसी बात को लेकर विवाद करने लगा।…

Read More

Raybareli News: राही ब्लाक सभागार में सूचना विभाग की प्रदर्शनी का डीएम सरनजीत कौर ब्रोका ने किया उद्घाटन

राही ब्लाक सभागार में सूचना विभाग की प्रदर्शनी का डीएम सरनजीत कौर ब्रोका ने किया उद्घाटन, किसानों को मिलेंगी सरकारी योजनाओं की जानकारी जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली, 2 जून 2026। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन मंगलवार को जिलाधिकारी सरनजीत कौर ब्रोका ने किया। राही ब्लॉक परिसर में आयोजित इस प्रदर्शनी का शुभारंभ दोपहर करीब 12 बजे किया गया।प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकास…

Read More

Raybareli News: ट्रैक्टर और बाइक में हुई जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली   धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र के ऊंचाहार-डलमऊ मार्ग पर स्थित किशोरी बालमपुर के पास सोमवार को ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयुष पुत्र सुरेंद्र (17 वर्ष) निवासी पूरे नयापुरवा मजरे कुरौली बुधकर अपने साथी राज पुत्र राम प्रकाश (22 वर्ष) निवासी कुरौली बुधकर चौराहा के साथ बाइक से कुरौली से गदागंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान किशोरी बालमपुर के पास एक ट्रैक्टर-टॉली…

Read More

Raybareli News: पांचवें बड़े मंगल पर भक्ति की बही गंगा, जगह-जगह सजे भंडारे और गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली   धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। अधिकमास एवं पांचवें बड़े मंगल के पावन अवसर पर मंगलवार को नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक आयोजनों की धूम रही। विभिन्न मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर हवन-पूजन, सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारों का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।थाना महाराजगंज एवं मुख्य तिराहा स्थित पुलिस चौकी परिसर में भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को पूड़ी-सब्जी, मठ्ठा सहित…

Read More

Raybareli News: अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा, छापेमारी में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली व जेसीबी जब्त

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली Dhara lakshya samachar pvt Ltd Lucknow रायबरेली। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। भदोखर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में देर रात अवैध खनन की सूचना पर प्रशासनिक टीम ने छापेमारी कर खनन में प्रयुक्त दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया। कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सदर एसडीएम गौतम सिंह को क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उन्होंने राजस्व विभाग…

Read More

Raybareli News: सदर विधायक अदिति सिंह ने अभयदाता मंदिर संपर्क मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली  धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली,।रायबरेली सदर की विधायक अदिति सिंह ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के अंतर्गत शहर क्षेत्र के अति महत्वपूर्ण अभयदाता मंदिर संपर्क मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया।इस अवसर पर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण से बालापुर, ज्योतिबा नगर, चतुर्भुजपुर, शिवाजी नगर…

Read More

Raybareli News: रायबरेली में ‘खाकी’ और प्रशासन को खुली चुनौती: दबंग ने लेखपाल को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जान से मारने की धमकी से मचा हड़कंप

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली  धारा लक्ष्य समाचार पत्र ऊंचाहार/रायबरेली। जनपद के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल गांव में सरकारी कर्मचारी पर हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है। राजस्व विभाग में तैनात एक हल्का लेखपाल को गांव के एक दबंग युवक ने सरकारी कार्य के दौरान दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने लेखपाल को भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद राजस्व विभाग के कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है, जबकि प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।प्राप्त…

Read More

Raybareli News: लेखपाल की रिपोर्ट में दर्ज चकमार्ग का अस्तित्व नहीं मिला, ग्रामीणों ने उठाए बड़े सवाल

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली  धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम लोधवारी में चकमार्ग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत प्राप्त जानकारी ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकारी अभिलेखों में दर्ज चकमार्ग जमीन पर पूरी तरह गायब मिला है।आरटीआई के तहत मांगी गई । सूचना के जवाब में लेखपाल द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में बताया गया है कि गाटा संख्या 2292/0.1720 हेक्टेयर राजस्व अभिलेखों में चकमार्ग के रूप में दर्ज है। लेकिन जब…

Read More

Raybareli News: करंट की चपेट में आने से महिला झुलसी, उपचार के बाद हालत स्थिर

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली  धारा लक्ष्य समाचार पत्र लालगंज, रायबरेली। क्षेत्र के उतरागौरी गांव में सोमवार सुबह बिजली का करंट लगने से एक महिला घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया।जानकारी के अनुसार, उतरागौरी निवासी मुस्कान (20 वर्ष) पत्नी धीरेन्द्र सुबह घर में पानी गर्म करने के लिए हीटिंग रॉड को बिजली के बोर्ड में लगा रही थीं। इसी दौरान अचानक करंट प्रवाहित होने से वह उसकी…

Read More

Raybareli News: नौकरी दिलाने के नाम पर 18 हजार की ठगी का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली  धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली।जगतपुर थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 हजार रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। टिकरा गांव निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता शीला ने आरोप लगाया है कि भगवानपुर बढ़ैया गांव निवासी एक युवक ने उसे निजी कंपनी में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। इसी बहाने आरोपी ने अलग-अलग माध्यमों से उसके खाते से कुल 18 हजार रुपये निकलवा लिए। महिला का…

Read More