नशामुक्ति का संदेश लेकर युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

जिला स्तरीय भाषण, संगीत, नृत्य, पेंटिंग व रील मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित

धारा लक्ष्य समाचार 

जिला संवाददाता शफीक अहमद

सीतापुर, 12 अगस्त। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन माय भारत सीतापुर की ओर से आरएमपी पीजी कॉलेज में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम पर जिला स्तरीय भाषण, संगीत, नृत्य, रील मेकिंग, शॉर्ट फिल्म, नुक्कड़ नाटक, काव्य, पेंटिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए नशे से दूर रहने की अपील की।

जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न ब्लॉकों एवं महाविद्यालयों से 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। स्लैम कविता में तान्या तिवारी प्रथम, प्रिंस गौतम द्वितीय और अनन्या दीक्षित तृतीय रहीं। भाषण प्रतियोगिता में शमशेर प्रथम, सक्षम श्रीवास्तव द्वितीय और राजनंदिनी शुक्ला तृतीय रहीं।

चित्रकला में शुभी वर्मा, तनिष्का दीक्षित और विकास कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में प्रशांत कुमार श्रीवास्तव प्रथम, अर्शी खान द्वितीय और श्रुति त्रिपाठी तृतीय रहीं। रील मेकिंग में हर्ष पटवा प्रथम, निखिल वर्मा द्वितीय और मनीष कुमार तृतीय रहे।

समूह गीत गायन में यशोदा महाविद्यालय की शिवानी देवी की टीम विजेता रही। ग्रुप डांस में उजागर लाल इंटर कॉलेज की टीम ने प्रथम और हिंदू कन्या महाविद्यालय की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

सभी विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो, प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में आरएमपी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रजनीकांत श्रीवास्तव सहित विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक शामिल रहे। आयोजन में माय भारत के स्वयंसेवकों समेत सैकड़ों युवाओं ने प्रतिभाग किया।

Related posts