Sitapur Uttar Pradesh: सीतापुर में चला बुलडोज़र: लालबाग–आंख अस्पताल मार्ग पर बड़ी कार्रवाई, जनता ने उठाए स्थायी समाधान पर सवाल

♠अतिक्रमण हटाओ अभियान से हड़कंप, लेकिन पिछले अनुभवों के आधार पर नागरिकों ने निगरानी और पुनः कब्जों पर जताई चिंता। धारा लक्ष्य समाचार  सीतापुर संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। जिला प्रशासन ने रविवार को नगर कोतवाली क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक कार्रवाई करते हुए लालबाग चौराहा से आंख अस्पताल मार्ग तक बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान शुरू होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दुकानों के आगे लगे टीन शेड, नालों पर बने पक्के निर्माण, फुटपाथों पर किए गए कब्जे और बढ़ाए गए हिस्सों को…

Read More

Sitapur Uttar Pradesh: जिला उद्योग बन्धु एवं ओडीओपी की संयुक्त समीक्षा बैठक सम्पन्न, दरी उद्योग को नई गति मिलने की उम्मीद

सीडीओ और जिलाधिकारी ने उद्योग बन्धु, सिंगल विंडो एवं ओडीओपी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। धारा लक्ष्य समाचार  सीतापुर संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिले की औद्योगिक एवं ओडीओपी योजनाओं की प्रगति को लेकर दो महत्वपूर्ण बैठकें सम्पन्न हुईं। पहली बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या ने की, जिसमें जिला उद्योग बन्धु, सिंगल विंडो तथा निवेश मित्र से संबंधित विभिन्न औद्योगिक प्रोत्साहन योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। वहीं दूसरी बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने की, जिसमें बिसवां में…

Read More

Sitapur Uttar Pradesh: सीतापुर में बड़ी लूट का खुलासा : चार शातिर बाह्य जनपदीय लुटेरे गिरफ्तार, असलहे व नकदी बरामद

धारा लक्ष्य समाचार  शफीक अहमद सीतापुर। पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर जनपद में लूट, चोरी और नकबजनी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सिधौली कपूर कुमार के नेतृत्व में स्वाट टीम और अटरिया थाना पुलिस ने अटरिया क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर बाह्य जनपदीय लुटेरों को गिरफ्तार किया है। घटना 21 नवंबर 2025 की है। वादी…

Read More

Sitapur Uttar Pradesh: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में बेहतर कार्य पर चार बीएलओ सम्मानित

जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने समय से पूर्व शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा करने वाले अधिकारियों को किया सम्मानित। धारा लक्ष्य समाचार  सीतापुर संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने 147–हरगांव विधानसभा क्षेत्र के चार बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान के अंतर्गत इन बीएलओ द्वारा मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन का कार्य न केवल शत-प्रतिशत पूरा किया गया, बल्कि निर्धारित…

Read More

Sitapur Uttar Pradesh: बीएलओ सर्वजीत को मिला सर्वश्रेष्ठ बीएलओ सम्मान, SIR 2026 पर जागरूकता बढ़ाने को भाजपा ने हटाई अफवाहों की धुंध

SIR 2026 अभियान में उत्कृष्टता: बीएलओ सर्वजीत सम्मानित, भाजपा ने मतदाता सूची पर फैली अफवाहें दूर कीं   धारा लक्ष्य समाचार  सैय्यद जावेद क़ासिम  महमूदाबाद/सीतापुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) 2026 अभियान के तहत महमूदाबाद क्षेत्र में एक ओर जहां उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया गया, वहीं दूसरी ओर भाजपा जिला अध्यक्ष ने मतदाता सूची को लेकर फैल रही अफवाहों का खंडन करते हुए लोगों को जागरूक किया। सर्वश्रेष्ठ बीएलओ के रूप में सम्मानित हुए सर्वजीत विधान सभा क्षेत्र 151 महमूदाबाद के बूथ संख्या 69 प्रा.वि. मदारपुर के…

Read More

Sitapur Uttar Pradesh: लहरपुर क्षेत्र में जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान और गौशाला व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण और गौशाला व्यवस्थाओं पर जिलाधिकारी की सख्ती, लापरवाही पर कार्रवाई के सख्त निर्देश। धारा लक्ष्य समाचार  सीतापुर संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने रविवार को लहरपुर तहसील क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण कर दो महत्वपूर्ण कार्यों—मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (SIR) और गौशाला व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति—का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्य में शिथिलता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण – शुद्धता और समयबद्धता पर…

Read More

Sitapur Uttar Pradesh: पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस लाइन सीतापुर में एसपी अंकुर अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण

वीरता, अनुशासन और समर्पण के प्रतीक पुलिस ध्वज को दी सलामी धारा लक्ष्य समाचार  शफीक अहमद सीतापुर। पुलिस बल की बहादुरी, कर्तव्यपरायणता और गौरवशाली इतिहास को समर्पित पुलिस झंडा दिवस का आयोजन शनिवार को पुलिस लाइन सीतापुर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर पुलिस ध्वज को सलामी दी और कार्यक्रम की शुरुआत की। ध्वजारोहण के बाद संबोधन में एसपी अग्रवाल ने पुलिस ध्वज के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि…

Read More

Sitapur Uttar Pradesh: जिलाधिकारी का थाना समाधान दिवस में जनसुनवाई, व पिसावां सीएचसी पर आकस्मिक निरीक्षण

शिकायतों के त्वरित निस्तारण व स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश। धारा लक्ष्य समाचार  सीतापुर संवाददाता शफीक अहमद की रिपोर्ट सीतापुर। थाना पिसावां में आयोजित संपूर्ण थाना समाधान दिवस पर महोली विधायक शशांक त्रिवेदी, जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों ने संबंधित विभागों को त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने राजस्व विवादों में पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर…

Read More

Sitapur Uttar Pradesh: सीतापुर में तेज रफ्तार पर नकेल: 20 दिन में 359 चालान, 8.68 लाख वसूली

हाईटेक स्पीड गन से यातायात पुलिस हुई और सख़्त, सड़क सुरक्षा अभियान तेज। धारा लक्ष्य समाचार शफीक अहमद की रिपोर्ट सीतापुर। जनपद में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए यातायात पुलिस अब हाईटेक तकनीक का उपयोग कर रही है। एसपी सीतापुर अंकुर अग्रवाल की पहल पर यातायात निरीक्षक फरीद अहमद द्वारा अत्याधुनिक लेजर स्पीड टेस्ट गन को यातायात व्यवस्था में शामिल किया गया है। बड़े शहरों में उपयोग होने वाली यह तकनीक अब सीतापुर की सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद करेगी। स्पीड…

Read More

Sitapur Uttar Pradesh: सीतापुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 484 जोड़ों ने लिए सात फेरे

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी सौगात, मुस्लिम समुदाय के 9 जोड़े भी हुए शामिल। धारा लक्ष्य समाचार शफीक अहमद सीतापुर। राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 484 जोड़े जीवनसाथी बने। समारोह का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में जनपद के 19 ब्लॉकों और 5 नगर निकायों से पहुंचे जोड़ों का विधि-विधान से विवाह सम्पन्न हुआ। समारोह में ऐलिया से 14, बेहटा 19, बिसवां 58, गोंदलामऊ 39, हरगांव 30,…

Read More