Raybareli UP: महराजगंज विकास खंड में स्वच्छता की शपथ, अभियान चलाकर किया गया सफाई कार्य

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज, 19 सितम्बर महराजगंज विकास खंड में स्वच्छता अभियान के तहत शुक्रवार को कर्मचारियों और अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत सभी ने मिलकर झाड़ू लगाकर सफाई अभियान में भाग लिया। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) वर्षा सिंह ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अभियान सिर्फ एक दिन का नहीं, बल्कि एक निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपने आस-पास की सफाई बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर एडीओ सहित अन्य अधिकारी और…

Read More

Raybareli UP: ग्राम सभा की जमीन पर मंदिर को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली।ग्राम सभा की जमीन पर स्थापित मंदिर और मंदिर की भूमि पर कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। मामला थाना डीह क्षेत्र के ग्राम पूरे शिवगुलाम कोरा, मजरे गढ़वा से जुड़ा है।ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानपति अरविंद तिवारी व उनका परिवार अपराधी प्रवृत्ति का है और उन्होंने मंदिर की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की है। इसके खिलाफ ग्रामवासियों की ओर से मूर्ति स्थापना की अनुमति हेतु थाना डीह में आवेदन किया गया था। इसी दौरान…

Read More

Raybareli UP: मोटरसाइकिल से गिरा अधेड़, परीक्षण के दौरान चिकित्सक ने किया मृत घोषित

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली  बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र अंतर्गत बछरावां मौरावा मार्ग पर शेखपुर समोधा गांव के पास अपने घर से बछरावां जा रहा अधेड़ खड़ी बाइक से गिरकर अचेत हो गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां परीक्षण के दौरान चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया है। जानकारी के अनुसार शिव बहादुर पुत्र स्वर्गीय भगवान दीन उम्र 45 वर्ष निवासी मेहरबान खेड़ा मजरे शेखपुर समोधा शुक्रवार की शाम तकरीबन 3: बजे के आसपास अपने घर से बछरावां की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह शेखपुर समोधा चौराहे…

Read More

Raybareli UP: आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई पीस कमेटी की बैठक

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली  महराजगंज रायबरेली। कोतवाली मे एसडीएम गौतम सिंह की अध्यक्षता में आगामी त्यौहारों को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक जनप्रतिनिधियों धर्म गुरुओं एवं समाज सेवियों के साथ की गई। बैठक में एसडीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी दिनों में नवरात्रि दशहरा दीपावली का पर्व पड़ने वाला है आप सभी लोग नवरात्रि के अवसर पर जहां मां दुर्गा को स्थापित करेंगे वहां पर सीसीटीवी कैमरा भी लगाए तथा शांतिपूर्वक पूजा अर्चना कीजिए दूसरे लोगों को दिक्कत न हो इसका भी ध्यान रखिए। आने वाले…

Read More

Raybareli UP: उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने टेट की अनिवार्यता को लेकर दिया ज्ञापन

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जनपद रायबरेली के पदाधिकारियों ने आज टेट की अनिवार्यता के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि आपका यह ज्ञापन नियमानुसार प्रधानमंत्री महोदय को प्रेषित कर दिया जाएगा। इस मौके पर जिला महामंत्री महेंद्र वाजपेई ने बताया कि उच्चतम न्यायालय ने एक आदेश दिया जिसमें यह कहा गया है कि बेसिक शिक्षकों को टीईटी अनिवार्य रूप से उत्तीर्ण किया जाना आवश्यक है। ऐसे में देश के लाखों शिक्षकों की सेवा…

Read More

Raybareli UP: महाराजा सुहेलदेव पासी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली AIMIM नेता शौकत अली द्वारा महाराजा सुहेलदेव पासी पर अमर्यादित टिप्पणी के संबंध में उपजिलाधिकारी महराजगंज को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में उल्लेखित है कि AIMIM के नेता शौकत अली द्वारा महाराजा सुहेलदेव पासी पर अमर्यादित टिप्पणी की गई है, जो अत्यंत निंदनीय और आपत्तिजनक है। महाराजा सुहेलदेव पासी एक महान वीर और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनकी वीरता और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। 24 घंटे के अंदर शौकत अली को गिरफ्तार करें अन्यथा हम सभी…

Read More

Raybareli UP: भदोखर थाना क्षेत्र में हुए गौ हत्या से हिंदू संगठनों में भारी नाराजगी, रंगे हाथों गौ हत्यारों को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली  रायबरेली राही। भदोखर थाना क्षेत्र के बेलाखारा में गौ हत्या के मामले में पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है, गौ तस्करी के मामले में पकड़े गए लोगों ने बताया कि पांच महीने से वह सभी लोग घटना को अंजाम दे रहे थे, और आज गांव के लोगों के द्वारा पकड़ लिया गयाl गांव के आक्रोशित लोगों को किसी तरह पुलिस ने समझा बुझा कर शांत किया, पकड़े गए लोगों में महिलाएं भी शामिल है, गौ तस्करी जैसे संगीन अपराध में स्थानीय पुलिस की…

Read More

Raybareli UP: यातायात ने एक बार फिर चलाया अभियान की बड़ी कार्यवाही

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के निर्देशन एक बार फिर यातायात विभाग ने चलाया चाबुक बताते चलें डीएम निवास चौराहे से जिला अस्पताल चौराहे तक जो भी रोड के किनारे दो पहिया चार पहिया वाहन खड़े पाए गए उन पर यातायात प्रभारी इंद्रपाल सिंह के द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही पांच लोडर सहित 28 गाड़ियों का चालान किया गया । 3 दिन पहले ही दे दी गई थी हिदायत की महिला अस्पताल के पास जो भी रोड के किनारे वाहन खड़े पाए जाएंगे उनपर…

Read More

Raybareli UP: चौहान गुट ने जिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली ।ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट जहां एक ओर व्यापारियों के हित के लिए सदैव तत्पर रहता है तो वहीं गरीब, मजदूर, किसान के लिए भी संघर्ष करने में जिले का अग्रणी व्यापार मंडल है। आपको बता दें कि ये जिले में लावारिश शवों का अंतिम संस्कार करने वाला इकलौता व्यापार मंडल है जो बिना किसी भेदभाव के लावारिस शवों के अंतिम संस्कार करवाता चला आ रहा है जो आगे भी निरंतर चलता रहेगा। इसी कड़ी में गुरुवार को ऑल इंडिया उद्योग व्यापार…

Read More

Raybareli UP: पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग कस्बा घोरवारा में सम्पन्न

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली – जनपद रायबरेली के डलमऊ विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा घोरवारा में भारतीय जनता पार्टी की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई जिसमें आगामी पंचायत चुनाव को लेकर आरएसएस कार्यालय में वरिष्ठ भाजपा नेता जेपी सिंह की अध्यक्षता में संपन्न कराई गई । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सुनील सिंह सहारा मौके पर उपस्थित थे मुख्य अतिथि सुनील सिंह सहारा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का आम जनता के बीच अभी से ही गांव गांव जाकर प्रचार प्रसार किया…

Read More