Raybareli UP: नवरंग डांडिया फेस्ट का धूमधाम से समापन भारी संख्या में उमड़ा जन सैलाब

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली।शहर के जी.आई.सी ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय नवरंग डांडिया फेस्ट का रविवार देर रात भव्य समापन हुआ। पूरे आयोजन के दौरान पारंपरिक संस्कृति और आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिला। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी पूनम सिंह ने शिरकत की और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में भारी संख्या में नवयुवक व युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गरबा-डांडिया की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

रंग-बिरंगे परिधानों और पारंपरिक संगीत की धुनों पर झूमते प्रतिभागियों ने पूरे मैदान को उत्सवमय बना दिया।फेस्ट में खाने-पीने के आकर्षक स्टाल से लेकर सजावट और एमपीएल सोलर के विशेष स्टॉल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। वहीं, कार्यक्रम स्थल पर जहानाबाद चौकी की महिला व पुरुष पुलिस टीम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दी।

समापन अवसर पर समाज में सक्रिय योगदान देने वाले पत्रकारों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें समाचार नेशन के युवा पत्रकार रितेश श्रीवास्तव, अमर दैनिक न्यूज़ के संवाददाता अजित बारी, पत्रकार आकाश सहित कई अन्य पत्रकार शामिल रहे।

इस मौके पर आयोजक सीएफआई के प्रेसिडेंट विक्रम सिंह ने सभी मेहमानों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन रायबरेली की सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान दिलाने वाला साबित हुआ है।पूरे तीन दिनों तक चले इस डांडिया फेस्ट में जहाँ परंपरा और आधुनिकता का मेल देखने को मिला, वहीं शहरवासियों ने भी बड़े उत्साह और उमंग के साथ इसमें भाग लेकर इसे यादगार बना दिया।

Related posts