जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली ।मिशन शक्ति फेज 5 के सातवें दिन में आज रायबरेली में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बालिका मैत्री किट का वितरण किया गया। महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने चार सौ आंगनबाड़ी कार्यकत्री को किट का वितरण किया गया।


जिला पंचायती राज रिसोर्स सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में डीएम हर्षिता माथुर, एसपी डॉ यशवीर सिंह, सीडीओ अर्पित उपाध्याय की मौजूदगी में किट बाटी गई। पंचायत राज विभाग ने 2500 किट का वितरण पूरे जिले में किया जाएगा, पहले चरण में आज 400 किट का वितरण डीएम के द्वारा किया गया।
