धारा लक्ष्य समाचार पत्र भेटुआ/अमेठी। जिले के विकास खण्ड भेटुआ क्षेत्र के मांगा गोपालपुर और हारीपुर गांवों में जल जीवन मिशन के तहत अधूरे कार्यों के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नल (टोटी) लगाएं बिना ही पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है, जिससे कई घरों तक स्वच्छ पेयजल नहीं पहुंच पा रहा है। वहीं दूसरी ओर, अधूरी पाइपलाइनें कई स्थानों पर टूटी पड़ी हैं, जिनसे लगातार पानी बह रहा है। इससे न केवल पानी की बर्बादी हो रही है, बल्कि दबाव कम…
Read MoreCategory: अमेठी
Amethi UP : अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने थाना मुंशीगंज का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने थाना मुंशीगंज का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, मेस, बैरिक, शस्त्रागार, दंगा नियंत्रण उपकरण, महिला हेल्प डेस्क और अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। एएसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अनुशासन व्यवस्था और रजिस्टरों के रखरखाव की विस्तार से जांच की, जो संतोषजनक पाए गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों और अपराध नियंत्रण के विषय में प्रभारी निरीक्षक मुंशीगंज शिवाकांत तिवारी तथा उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से जानकारी…
Read MoreAmethi UP : शुकुल बाज़ार थाने की कमान संभाली विवेक कुमार वर्मा ने, कानून-व्यवस्था सुधार को नई रणनीति लागू
धारा लक्ष्य समाचार पत्र शुकुल बाजार/अमेठी। थाने में नए थाना अध्यक्ष के रूप में विवेक कुमार वर्मा ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों और थाने की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। थाना अध्यक्ष ने स्टाफ के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराधियों और अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता होगी तथा जनता की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर फोकस…
Read MoreAmethi UP : “खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास की नींव” — विधायक सुरेश पासी
धारा लक्ष्य समाचार पत्र दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न, आमिर व रागिनी बने स्टार विधायक ने विजेताओं को किया पुरस्कृत शुकुल बाजार अमेठी ग्राम पंचायत मवैया रहमतगढ़ मिनी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को सफल समापन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुरेश पासी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है, यह बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाता है।” विधायक ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को…
Read MoreAmethi UP : अनियंत्रित ट्रक का कहर : एक युवक की मौत, कई बिजली के खंभे टूटे, ग्रामीणों में आक्रोश।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। गुरुवार की देर रात अमेठी में एक तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने लगभग 10 किलोमीटर के क्षेत्र में आतंक मचा दिया। ट्रक ने रास्ते में कई बिजली के खंभों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया और फिर एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रात करीब 09 बजे शुरू हुआ, जब मुंशीगंज की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने अमेठी बाईपास के पास कई बिजली के खंभों को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक…
Read MoreAmethi UP : सऊदी अरब में अमेठी के युवक की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में मचा कोहराम
धारा लक्ष्य समाचार पत्र जायस/अमेठी। रोज़ी-रोटी की तलाश में परदेस गए एक युवक की मौत की खबर ने पूरे परिवार को गम में डुबो दिया है। उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी के जायस कस्बे के घोसियाना निवासी इसरार अहमद पुत्र बकरीदी की सऊदी अरब के अलहासा स्थित “अल सैफ” कंपनी में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, इसरार अहमद करीब पांच माह पहले अपने परिवार के बेहतर भविष्य की उम्मीद में सऊदी अरब गए थे, जहां वे कंपनी में हेल्पर के पद पर कार्यरत थे। अचानक परिजनों को उनकी मौत…
Read MoreAmethi UP : आयुष्मान कार्ड योजना में अमेठी को मिला मंडल में प्रथम स्थान
धारा लक्ष्य समाचार पत्र प्रदेश मे टाप 10 मे स्थान बनाने मे अमेठी रहा सफल अमेठी। गुरुवार को अमेठी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अंशुमान सिंह ने बताया कि अमेठी जिला स्वास्थ्य सेवाओं सफल क्रियान्वयन कर रहा है। आयुष्मान कार्ड योजना के तहत अमेठी जिला अपने लक्ष्य का 92.09 फीसदी आयुष्मान कार्ड बनाकर प्रदेश में टॉप 10 सूची में शामिल हो गया है वहीं अयोध्या मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सीएमओ डॉक्टर सिंह ने बताया कि अमेठी जिले को 216 814 कार्ड बनाने का लक्ष्य मिला था। अमेठी…
Read MoreAmethi UP : तेज़ रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित होकर रोड किनारे दीवार तोड़ कर घुसी, बड़ा हादसा टला
धारा लक्ष्य समाचार जायस/अमेठी। जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रायबरेली सुल्तानपुर रोड पर एचडीएफसी बैंक के समीप रात करीब 9:30 बजे उस वक्त अफरातफरी मच गई। जब सुल्तानपुर की ओर से आ रही एक तेज़ रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित होकर रोड किनारे तेज़ आवाज़ के साथ राम किशोर के मकान की दीवार तोड़ कर घुस गया। आवाज़ सुनकर लोग मौके पर भागे तब तक ड्राइवर ट्रक छोड़ कर मौके से फरार हो चुका था। गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया और एक बड़ा हादसा टल गया। सुशील…
Read MoreAmethi UP : अमेठी क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी है अवैध कटान, ज्ञानचंदपुर गांव का वीडियो वायरल
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। क्षेत्र में अवैध कटान का खेल खुलेआम चल रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में पेड़ों की बेतहाशा कटाई देखी जा सकती है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो अमेठी क्षेत्र के ज्ञानचंदपुर गांव का है, जहां पर पुलिस और वन विभाग की मिलीभगत से यह धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में पूरी तरह बेख़बर बने हुए हैं, जिससे ठेकेदारों के हौसले बुलंद हैं। क्षेत्र में पर्यावरण…
Read MoreAmethi UP : किसान केंद्रों पर 50 प्रतिशत अनुदान पर गेहूं के बीज है उपलब्ध
धारा लक्ष्य समाचार पत्र भेटुआ/अमेठी। जनपद के भेंटुआ ब्लॉक के क्षेत्रों में गेहूं की बुआई की जोरदार शुरुआत हो चुकी है कृषि विभाग के द्वारा किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर गेहूं के बीज उपलब्ध कराया गया है ताकि किसान आसानी से बीज ले सके। ब्लॉक कृषि अधिकारी नागेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि ब्लॉक पर बीज प्राप्त किया जा सकता है किसान सेवा केंद्र पर गेहूं के बीज का वितरण हो रहा है। सरकार की तरफ से किसानों को राहत देने के लिए सब्सिडी पर बीज उपलब्ध कराने की…
Read More