Amethi UP : किसान केंद्रों पर 50 प्रतिशत अनुदान पर गेहूं के बीज है उपलब्ध

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

भेटुआ/अमेठी। जनपद के भेंटुआ ब्लॉक के क्षेत्रों में गेहूं की बुआई की जोरदार शुरुआत हो चुकी है कृषि विभाग के द्वारा किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर गेहूं के बीज उपलब्ध कराया गया है ताकि किसान आसानी से बीज ले सके।

ब्लॉक कृषि अधिकारी नागेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि ब्लॉक पर बीज प्राप्त किया जा सकता है किसान सेवा केंद्र पर गेहूं के बीज का वितरण हो रहा है। सरकार की तरफ से किसानों को राहत देने के लिए सब्सिडी पर बीज उपलब्ध कराने की सरकारी योजना का हिस्सा है इसके अलावा दुकानें एवं समितियां भी चिन्हित की गई है।

वहां पर भी सब्सिडी वाला बीज उपलब्ध कराया गया है।
शारदन स्थित बीज विकास निगम पर भी 50 प्रतिशत अनुदान पर गेहूं का बीज उपलब्ध है,किसान वहां से सस्ते दाम पर बीज खरीद सकते हैं।

टिकरी निवासी किसान राजू शर्मा,अनिल सिंह,बृजेश सिंह, प्रवीण पाण्डेय और दर्जनों किसानों ने सरकार की इस पहल पर खुशी जताई है और किसानों ने बताया इस योजना से उनको आर्थिक लाभ मिलेगा।

Related posts