धारा लक्ष्य समाचार पत्र
प्रदेश मे टाप 10 मे स्थान बनाने मे अमेठी रहा सफल
अमेठी। गुरुवार को अमेठी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अंशुमान सिंह ने बताया कि अमेठी जिला स्वास्थ्य सेवाओं सफल क्रियान्वयन कर रहा है।
आयुष्मान कार्ड योजना के तहत अमेठी जिला अपने लक्ष्य का 92.09 फीसदी आयुष्मान कार्ड बनाकर प्रदेश में टॉप 10 सूची में शामिल हो गया है वहीं अयोध्या मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
सीएमओ डॉक्टर सिंह ने बताया कि अमेठी जिले को 216 814 कार्ड बनाने का लक्ष्य मिला था। अमेठी जिला का स्वास्थ्य विभाग पंचायती राज विभाग, विकासविभाग के अधिकारियों और कर्मचारी के सहयोग से 199658 आयुष्मान कार्ड बनाकर अयोध्या मंडल का प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस योजना से गरीबों को 500000 रूपये का मुफ्त इलाज मिल रहा है। उन्होंने सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया।

