नवरात्रि अष्टमी पर अमेठी कलेक्ट्रेट में 51 कन्याओं का पूजन स्वस्थ नारी से ही सशक्त परिवार और समाज का निर्माण… डीएम। धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी संजय चौहान एवं मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया एवं कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद वितरण एवं उपहार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में…
Read MoreCategory: अमेठी
Amethi UP: विद्यालय की बच्चियों ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत की जागरूक गतिविधियां
धारा लक्ष्य समाचार संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खण्ड संग्रामपुर में खंड शिक्षा अधिकारी शशांक कुमार मिश्रा के प्रयासों से विद्यालयों में शैक्षिक और ज्ञानप्रद गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय टिकरिया में मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूक गतिविधियां कराई गई। इस गतिविधि का उद्देश्य शक्ति स्वरूपा नारी की सुरक्षा सुनिश्चित करने से है। जो कि नारी सुरक्षा को बल देता है। विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने माता दुर्गा का रूप बनाकर नारी संबंधी विभिन्न सामाजिक कुरीतियों एवं समस्याओं को नष्ट करने का अभिनय…
Read MoreAmethi UP: तेज रफ्तार बाइक भैंस से टकराई, एक युवक व मवेशी की मौत, मां-बेटे घायल
धारा लक्ष्य समाचार पत्र शिवरतनगंज/अमेठी। जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैया का पुरवा मजरे महिया सिंदुरिया के पास पानी टंकी के निकट सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में सड़क पर आई भैंस की भी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम दो युवक और एक महिला एक बाइक पर सवार होकर शिवरतनगंज की ओर जा रहे थे। नैया…
Read MoreAmethi UP: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था व अभियोजन कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक
मामलों के निस्तारण में तेजी लाने व न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी बनाने पर दिया बल। धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजय चौहान एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक की संयुक्त अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, अभियोजन विभाग के अधिकारी सहित राजस्व और पुलिस प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया की प्रभावशीलता केवल मामलों के त्वरित निस्तारण से ही सुनिश्चित की…
Read MoreAmethi UP: हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी संकल्प के साथ कार्यक्रम हुआ संपन्न
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। प्रधान मंत्री के द्वारा दिए गए लक्ष्य आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की मंडल कार्यशाला “हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी” के संकल्प के साथ संग्रामपुर मे कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अमेठी मनोज तिवारी और मंडल प्रभारी संग्रामपुर देव प्रकाश पांडेय ने इस विषय पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि यहां पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से स्वदेशी वस्तुओं को ही खरीदने व उपयोग करने का संकल्प दिलाया गया। और इस…
Read MoreAmethi UP: हांजीगंज मे सजे माँ दुर्गा पांडाल पर भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन
धारा लक्ष्य समाचार पत्र मुसाफिरखाना/अमेठी। जिले के विकास खण्ड मुसाफिरखाना क्षेत्र के हाजीगंज गांव में सजे माँ दुर्गा पांडाल पर रविवार रात आर के झांकी ग्रुप प्रतापगढ़ का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कलाकारों ने भगवान शिव की झांकी, भक्ति गीत, राधा कृष्ण की रास लीला प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी अभिषेक प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यकर्त्ताओ ने अभिषेक को चुनरी एवं बड़ी माला पहनाकर सम्मानित किया स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों…
Read MoreAmethi UP: अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने सैनिक स्कूल को दान की नई बस
धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने सोमवार को कौहार स्थित सैनिक स्कूल को एक नई बस दान की और कहा कि इस संस्थान का प्रत्येक छात्र राष्ट्र की सुरक्षा और गौरव में महत्वपूर्ण योगदान देगा। किशोरीलाल शर्मा ने स्कूल में आयोजित एक समारोह में कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पहल और प्रयासों से स्थापित यह स्कूल देश के लिए बहादुर सैनिकों और जिम्मेदार अधिकारियों को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके योगदान से छात्रों को सुविधा होगी।…
Read MoreAmethi UP: गांधी जयंती समारोह मनाए जाने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक
जनपद में “गॉधी जयन्ती“ के अवसर पर आयोजित किये जाए विभिन्न कार्यक्रम। धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में 02 अक्टूबर को गांधी जयन्ती समारोह को सम्मानपूर्वक आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाये, कार्यालयों, विद्यालयों में महात्मा गांधी जी के चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया जाये। गांधी जी के जीवन-संघर्ष उनकी देश-सेवा, उनके जीवन-मूल्यों पर प्रकाश डाला जाये। विशेष रूप से निर्बलों एवं कमजोरों…
Read MoreAmethi UP: विश्व हृदय दिवस पर अमेठी में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम
हृदय रोग के संकेतों को न करें नज़रअंदाज़…मुख्य चिकित्सा अधिकारी। धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर आज जनपद अमेठी में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार कक्ष में हस्ताक्षर अभियान और गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अंशुमान सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा। कि “सीने में दर्द या भारीपन, सांस लेने में तकलीफ, अचानक चक्कर आना, पैरों में सूजन और धड़कन का…
Read MoreAmethi UP: समाजसेवी ने सैकड़ों श्रद्धालुओं को वितरित किया फल
धारा लक्ष्य समाचार पत्र संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन माता कालिकन धाम में मुख्य गेट के पास सरैया कनू निवासी समाजसेवी लालता प्रसाद सरोज ने अपने सहयोगियों के साथ दर्शन करके लौट रहे सैकड़ों श्रद्धालुओं को फल वितरित किया। कार्यक्रम के आयोजक लालता प्रसाद सरोज ने बताया कि नवरात्रि पर्व के पावन के अवसर पर मां कालिका की कृपा से श्रद्धालुओं को फल वितरण करने का आज सौभाग्य प्राप्त हुआ है। माता रानी की कृपा ऐसे ही मेरे परिवार और सभी श्रद्धालुओं के ऊपर बनी रही है।
Read More