Amethi UP: हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी संकल्प के साथ कार्यक्रम हुआ संपन्न

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। प्रधान मंत्री के द्वारा दिए गए लक्ष्य आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की मंडल कार्यशाला “हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी” के संकल्प के साथ संग्रामपुर मे कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अमेठी मनोज तिवारी और मंडल प्रभारी संग्रामपुर देव प्रकाश पांडेय ने इस विषय पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि यहां पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से स्वदेशी वस्तुओं को ही खरीदने व उपयोग करने का संकल्प दिलाया गया। और इस अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने हेतू तैयारियों की रूपरेखा भी तय की गई।

इस कार्यक्रम में निवर्तमान मंडल अध्यक्ष चंद्रकेश यादव, वरिष्ठ मार्गदर्शक सदाशिव पाण्डेय, कन्हैयालाल, शंभूनाथ, राम सागर, राम चंद्र मिश्र, अंगद सिंह, राम सिंह, बद्री सोनी, गुलाब पांडेय व अनेकों शक्तिकेंद्र संयोजक, प्रभारी, और बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

आयोजित कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री आलोक तिवारी ने किया।

Related posts