Amethi UP: सभी सरकारी व अर्धसरकारी भवनों पर फहराया गया तिरंगा, महापुरुषों को दी गई श्रद्धांजलि

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  संग्रामपुर/अमेठी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 156वीं जयंती और राष्ट्र पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 121वीं जयंती पर गुरुवार को संग्रामपुर के सभी सरकारी व अर्धसरकारी भवनों पर झंडारोहण किया गया। और दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई। खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर आकांक्षा सिंह ने ब्लॉक संग्रामपुर भवन पर झंडा फहराकर राष्ट्रगान किया और महापुरुषों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान बीडीओ आकांक्षा सिंह ने कहा कि गांधी जी ने दुनिया को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया, वहीं शास्त्री जी…

Read More

Amethi UP: अमेठी पुलिस की सक्रियता से वृद्ध महिला सुरक्षित पहुंची, अपने घर

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  अमेठी। अमेठी जिले की पुलिस की सक्रियता से एक 80 साल की वृद्ध माता जो लगभग चार दिनों से भटक रही थी सुरक्षित अपने घर पहुंच गयी। वृद्ध महिला को बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने लखनऊ इंटरसिटी पर बैठा दिया जानकारी होने पर वहां मौजूद नारायण पांडेय नाम के व्यक्ति ने वृद्ध माताजी के विषय अमेठी एसपी के PRO को सूचना दी, एसपी के PRO के द्वारा गौरीगंज महिला थाने की इंस्पेक्टर का फोन नारायण पांडे के पास भेजा गया। मामले की सूचना मिलते ही…

Read More

Amethi UP: महापुरुषों के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी जिला समन्वयक के खिलाफ कार्रवाई

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  अमेठी। महापुरुषों को अपशब्द कहने और अभद्र टिप्पणी करने और भ्रष्टाचार से संबंधित कथित आडियो वायरल होने के बाद शासन ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के जिला समन्वयक (डीसी) को पद से हटाकर मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिये हैं। जिलाधिकारी संजय चौहान ने बताया कि मनरेगा के डीसी शेर बहादुर सिंह को अमेठी से हटाकर लखनऊ मुख्यालय संबद्ध कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अमेठी के डीसी मनरेगा शेर बहादुर सिंह का एक आडियो पिछले तीन दिनों से…

Read More

Amethi UP: जनपद में देश के दो महापुरुषों की जयंती भव्यता पूर्वक मनाई गई।

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।* स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को किया गया सम्मानित। धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। जनपद में देश के दो महापुरुषों की जयंती आज भव्यता पूर्वक मनाई गई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजय चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, जहां गांधी जी ने हमें सत्य और अहिंसा…

Read More

Amethi UP: रामघाट ठेंगहा में दशहरा के दिन किया गया कई दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  संग्रामपुर/अमेठी। मालती नदी के रामघाट ठेंगहा में दशहरा के अवसर पर कई दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। रामघाट विसर्जन समिति की देखरेख में यह आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतिमाओं का विसर्जन पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया और नदी के किनारे श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा की प्रतिमाओं को विधिपूर्वक विदाई दी। और बताया कि आज करीब 4 बजे तक 14 से 15 मूर्तियों का विसर्जन किया गया। आने वाले 7 अक्टूबर को यहां भव्य मेला…

Read More

Amethi UP: गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता रेहान खान ने किया माल्यार्पण, अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  अमेठी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बुधवार को अमेठी के सगरा तिराहे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान हाईकोर्ट अधिवक्ता रेहान खान ने अपने समर्थकों के साथ गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर दोनों महापुरुषों को नमन किया। उपस्थित लोगों ने भी श्रद्धा के साथ उन्हें याद किया। माल्यार्पण के बाद रेहान खान समर्थकों संग अमेठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुँचे। यहां उन्होंने भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और…

Read More

Amethi UP: पूर्व मंत्री डॉ अमिता सिंह के जन्मदिन पर, 4 अक्टूबर को नमो मैराथन का आयोजन

नमो मैराथन की सारी तैयारियां हुई पूरी  धारा लक्ष्य समाचार पत्र अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री डॉ अमिता सिंह के जन्मदिन 4 अक्टूबर को अमेठी में नमो मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। यह प्रतियोगिता 4 अक्टूबर की सुबह 6:30 बजे भूपति भवन रामनगर से शुरू होगी और सराय खेमा, मुंशीगंज चौराहा, एचएएल गेट, शारदन, शुक्लन का पुरवा, डालव, धरईमाफी, रामदैपुर, जद्दूपुर, मुसवापुर चौराहा, थौरा, बेनीपुर, परसावां, छोटा रामनाथपुर, बाईपास, प्रतापगढ़ बाईपास, साईं धाम होटल, एसडीएम कॉलोनी, व अंतू…

Read More

Amethi UP: युवक को बेल्ट से बेरहमी पीटते हुए वीडियो हुआ वायरल

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  जामों/अमेठी। जिले से दबंगई का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में दबंग प्रवृत्ति का एक व्यक्ति एक युवक को कमरे में बंद कर बेल्ट से बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं, वह युवक को पैर पकड़कर माफी मांगने के लिए भी मजबूर करता नजर आ रहा है। इस वीडियो ने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। वीडियो जामो थाना क्षेत्र के बाजगढ़ का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी…

Read More

Amethi UP: अमेठी रेलवे स्टेशन का जून तक पूरा होगा विकास कार्य : जीएम अशोक कुमार वर्मा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  अमेठी। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) अशोक कुमार वर्मा बुधवार को अमेठी और गौरीगंज रेलवे स्टेशन के निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे सुंदरीकरण और विकास कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जीएम ने स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, शौचालय और पार्किंग की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रेलवे स्टेशन पर हो रहे कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और यात्री सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। स्टेशन परिसर के…

Read More

Amethi UP: संघ के सौ वर्षों की स्वर्णिम यात्रा शून्य से शिखर, अहम से वयम तक की यात्रा – मुख्य वक्ता

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  अमेठी। साल 1925 में विजयादशमी पर्व के दिन स्थापित देश के सबसे बड़े संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में विजयादशमी की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर के बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों सहित प्रबुद्ध लोगों की मौजूदगी रही। विजयादशमी पर्व की पूर्व संध्या पर अमेठी के सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर अमेठी के श्रीराम बस्ती का बौद्धिक एवं पथ संचलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। बौद्धिक कार्यक्रम में देश को संगठित करके निरन्तर विकास की…

Read More