Amethi UP: अमेठी रेलवे स्टेशन का जून तक पूरा होगा विकास कार्य : जीएम अशोक कुमार वर्मा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र 

अमेठी। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) अशोक कुमार वर्मा बुधवार को अमेठी और गौरीगंज रेलवे स्टेशन के निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे सुंदरीकरण और विकास कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जीएम ने स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, शौचालय और पार्किंग की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रेलवे स्टेशन पर हो रहे कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और यात्री सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। स्टेशन परिसर के बाहर बनी पार्किंग को आगे शिफ्ट करने और नई पार्किंग व्यवस्था को जल्द विकसित करने का निर्देश भी दिया गया।

जीएम अशोक कुमार वर्मा ने कहा, “अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अमेठी समेत कई रेलवे स्टेशनों पर काम चल रहा है। इस काम को देखने डीआरएम और हमारे अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। अमेठी रेलवे स्टेशन पर अच्छे काम हो रहे हैं और यह कार्य जून तक पूरा कर लिया जाएगा। यात्रियों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस मौके पर डीआरएम समेत मंडल के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय रेलवे स्टाफ मौजूद रहे।

Related posts