धारा लक्ष्य समाचार पत्र
संग्रामपुर/अमेठी। मालती नदी के रामघाट ठेंगहा में दशहरा के अवसर पर कई दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। रामघाट विसर्जन समिति की देखरेख में यह आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतिमाओं का विसर्जन पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया और नदी के किनारे श्रद्धालुओं ने माँ दुर्गा की प्रतिमाओं को विधिपूर्वक विदाई दी। और बताया कि आज करीब 4 बजे तक 14 से 15 मूर्तियों का विसर्जन किया गया।
आने वाले 7 अक्टूबर को यहां भव्य मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें रामघाट विसर्जन समिति के संचालन में सैकड़ों प्रतिमाएं नदी में विसर्जित की जाएंगी। यह मेला स्थानीय लोगों और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
समिति के अध्यक्ष ने बताया कि सभी सावधानियों और नियमों का पालन करते हुए यह आयोजन किया जाएगा, ताकि धार्मिक आस्था के साथ-साथ सुरक्षा और स्वच्छता का भी ध्यान रखा जा सके।

