Amethi UP: पूर्व मंत्री डॉ अमिता सिंह के जन्मदिन पर, 4 अक्टूबर को नमो मैराथन का आयोजन

नमो मैराथन की सारी तैयारियां हुई पूरी 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री डॉ अमिता सिंह के जन्मदिन 4 अक्टूबर को अमेठी में नमो मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

यह प्रतियोगिता 4 अक्टूबर की सुबह 6:30 बजे भूपति भवन रामनगर से शुरू होगी और सराय खेमा, मुंशीगंज चौराहा, एचएएल गेट, शारदन, शुक्लन का पुरवा, डालव, धरईमाफी, रामदैपुर, जद्दूपुर, मुसवापुर चौराहा, थौरा, बेनीपुर, परसावां, छोटा रामनाथपुर, बाईपास, प्रतापगढ़ बाईपास, साईं धाम होटल, एसडीएम कॉलोनी, व अंतू रोड होते हुए 21 किलोमीटर की दौड़ संपन्न कर आरआरपीजी कॉलेज में समाप्त होगी।

पूर्व मंत्री डॉ अमीता सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग प्रथम 7 विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। नमो मैराथन में प्रथम स्थान के लिए ₹51 हजार, द्वितीय स्थान के लिए ₹31 हजार, तृतीय स्थान के लिए ₹21 हजार, चतुर्थ स्थान के लिए ₹11 हजार व क्रमश पांचवें, छटवें तथा सातवें स्थान के लिए ₹5 हजार का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

पूर्व मंत्री व अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी रही डॉ अमीता सिंह ने कहा है कि, नमो मैराथन प्रतियोगिता अमेठी की प्रगति, शांति एवं सौहार्द के लिए आयोजित की जा रही है, हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलों के द्वारा राष्ट्रीय विकास में योगदान और युवा शक्ति में टीम भावना तथा राष्ट्र प्रेम को बढ़ाने के लिए संकल्पवद्ध हैं। डॉ अमीता सिंह ने कहा है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह से प्रदेश में खेलों को आगे बढ़ाया है ।

उससे खेल भावना विकसित हुई है और युवा खेलों से जुड़ रहा है, हम उसी भावना से अमेठी में खेलों का माहौल व संस्कृति तैयार कर युवाओं को प्रदेश और राष्ट्र के खेल प्रतियोगिता में हो रही प्रगति से जोड़ना चाहते हैं।

Related posts