धारा लक्ष्य समाचार पत्र नारायणगढ़। नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 50-बेड के नए अस्पताल ब्लॉक का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही नागरिक अस्पताल की कुल क्षमता बढ़कर 100 बिस्तरों की हो गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर बताया गया कि पिछले साढ़े 11 वर्षों के दौरान नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों…
Read MoreCategory: Grugram
Chandigadh hariyana News: स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम, ₹18 करोड़ से अधिक के खरीद प्रस्तावों को मंजूरी
धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंडीगढ़। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ, सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में आयोजित स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी (SHPPC) की बैठक में चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से 18 करोड़ रुपये से अधिक के खरीद प्रस्तावों एवं रेट कॉन्ट्रैक्ट्स को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में जिला अस्पतालों और अन्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया। स्वीकृत…
Read MoreChandigadh hariyana News: हरियाणा में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स
धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में नशे के बढ़ते प्रभाव पर रोक लगाने के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ज्वाइंट टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्णय #HaryanaVision2047 के अंतर्गत ‘सेवा’ विभाग के आगामी पांच वर्षों के रोडमैप की समीक्षा बैठक के दौरान लिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गठित की जाने वाली ज्वाइंट टास्क फोर्स नशे की अवैध बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करेगी तथा नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ…
Read MoreTokyon japan News:टोक्यो विश्वविद्यालय में गूंजा श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश, अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार का भव्य आयोजन
धारा लक्ष्य समाचार पत्र टोक्यो (जापान)। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (आईजीएम) 2026 के अंतर्गत विश्वप्रसिद्ध टोक्यो विश्वविद्यालय में ‘अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत और जापान के विद्वानों, शोधार्थियों, शिक्षाविदों तथा विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर श्रीमद्भगवद्गीता के सार्वभौमिक संदेश पर विस्तार से चर्चा की। सेमिनार के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का विशेष वीडियो संदेश प्रसारित किया गया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन भूमि से निकला श्रीमद्भगवद्गीता का दिव्य संदेश आज पूरी मानवता के लिए…
Read MoreNew delhi news: एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की 42वीं बैठक में क्षेत्रीय विकास, शहरी नियोजन और रीजनल प्लान-2041 पर हुई विस्तृत चर्चा
धारा लक्ष्य समाचार पत्र नई दिल्ली हरियाणा । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) योजना बोर्ड की 42वीं बैठक में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में केंद्र सरकार तथा एनसीआर से जुड़े राज्यों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया और क्षेत्र के दीर्घकालिक विकास की दिशा में कई अहम बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के क्षेत्रीय दायरे में किसी प्रकार का बदलाव नहीं…
Read MoreChandigadh hariyana News: नई स्थानांतरण नीति लागू होने तक रोडवेज कर्मचारियों को मिलेगा आपसी सहमति से तबादले का अवसर: अनिल विज
धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंडीगढ़। हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने रोडवेज कर्मचारियों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नई स्थानांतरण नीति लागू किए जाने तक हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों को आपसी सहमति के आधार पर एक बार स्थानांतरण (ट्रांसफर) का अवसर दिया जाएगा। इस निर्णय से कर्मचारियों को अपनी व्यक्तिगत एवं पारिवारिक परिस्थितियों के अनुसार कार्यस्थल चुनने में सुविधा मिलेगी। परिवहन मंत्री श्री विज ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के…
Read MorePanipat hariyana News: विकसित भारत का मार्ग विकसित गांवों से होकर गुजरता है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
धारा लक्ष्य समाचार पत्र समालखा (पानीपत)। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने समालखा स्थित सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र के वार्षिक स्थापना दिवस समारोह में युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि गांवों को आत्मनिर्भर, युवाओं को सक्षम और किसानों को समृद्ध बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश के गांव विकास और आत्मनिर्भरता के नए मानक स्थापित करेंगे। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “विकसित भारत का मार्ग विकसित गांवों से होकर…
Read MoreChandigadh hariyana News: योग और आयुष सेवाओं के विस्तार से स्वस्थ हरियाणा की दिशा में बढ़ते कदम
धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंडीगढ़। हरियाणा सरकार प्रदेश में योग और आयुष सेवाओं के विस्तार के माध्यम से “स्वस्थ हरियाणा” के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के सभी 6,500 गांवों में व्यायामशालाएं स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया…
Read MoreYamunanagar Haryana news: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़े मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, बिलासपुर में किया पौधारोपण
धारा लक्ष्य समाचार पत्र यमुनानगर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला यमुनानगर के बिलासपुर स्थित राजकीय विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान प्रकृति और मातृत्व के सम्मान का प्रतीक है। यह अभियान लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक…
Read MoreChandigadh hariyana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: अब अंशकालिक कर्मचारियों के परिवारों को भी मिलेगी अनुग्रह सहायता योजना का लाभ
धारा लक्ष्य समाचार पत्र चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों के हितों और उनकी सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अनुग्रह सहायता योजना का दायरा बढ़ाते हुए अंशकालिक (पार्ट-टाइम) कर्मचारियों के परिवारों को भी इसमें शामिल करने का फैसला किया है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों और सरकारी संस्थानों में कार्यरत हजारों अंशकालिक कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिवारों को लाभ मिलेगा। अब किसी अंशकालिक कर्मचारी की सेवा अवधि…
Read More