सेवा संकल्प अभियान में 322 दिव्यांगजन लाभान्वित, 206 जोड़ों का सामूहिक विवाह

सहायक उपकरण वितरण के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 194 हिंदू और 12 मुस्लिम जोड़े परिणय सूत्र में बंधे धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। जिले में मंगलवार को जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत दो बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजा कॉलेज मैदान, लालबाग में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 322 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए गए, जबकि महोली के कृषक इंटर कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 206 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत 211…

Read More

सीतापुर में पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

12 घंटे में गिरफ्तारी, 25 हजार का इनाम; 223 बोतल शराब के साथ तीन तस्कर दबोचे धारा लक्ष्य समाचार 1 जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। जिले में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की। थानगांव पुलिस ने छह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी अवधराम उर्फ भोले शंकर को 12 घंटे के भीतर पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 12 बोर का तमंचा, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस और ₹350 बरामद हुए। पुलिस…

Read More

वैश्य समाज के युवा चेहरे प्रभात साहू को मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर हुआ भव्य सम्मान।

वैश्य समाज के युवा चेहरे प्रभात साहू को मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर हुआ भव्य सम्मान। प्रभात साहू के नेतृत्व पर संगठन ने जताया भरोसा। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज/रायबरेली।अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत्र गुप्ता द्वारा समाजसेवी एवं युवा वैश्य नेता प्रभात साहू को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। एक भव्य सामाजिक कार्यक्रम के दौरान प्रभात साहू का जोरदार स्वागत किया गया तथा उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित…

Read More

भारी बारिश के बाद भी नहीं हुआ हजारों किसानों की फसल का कोई नुकसान किसान कर रहे पूर्व विधायक राकेश सिंह की जमकर प्रशंसा।

पूर्व विधायक राकेश सिंह के प्रयासों से शोभापुर स्केप की खुदाई होने से हजारों किसानों को हुआ फायदा राकेश सिंह के प्रयासों से भारी बारिश के बाद भी क्षेत्र के किसानों को मिली बड़ी राहत हजारों एकड़ भूमि पर धान की फसल लहलहा रही है रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र हरचंदपुर (रायबरेली) लंबे अरसे से किसानों के लिए समास्या का सबब बना शोभापुर स्केप इस बार किसानों के लिए संजीवनी साबित हो रहा हैं क्योंकि पूर्व विधायक राकेश सिंह के प्रयासों से शोभापुर स्केप की खुदाई होने…

Read More

बाढ़ से तबाह धान की फसल, किसानों के लिए मुआवजे की मांग।

राष्ट्रीय समाज सेवक संघ ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। नैय्या नाले में आए उफान और बाढ़ के कारण क्षेत्र के किसानों की धान की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। फसलों की बर्बादी और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय समाज सेवक संघ ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर किसानों के हित में तत्काल कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि बाढ़ के चलते क्षेत्र के…

Read More

लोन नदी में मछली पकड़ने गए युवक की डूबकर मौत, गांव में मचा कोहराम

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र लालगंज, रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब लोन नदी में मछली पकड़ने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना नोखेराय के पुरवा गांव के पास की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मृतक लालगंज कोतवाली क्षेत्र के दोस्तपुर गांव का निवासी था। वह रोजमर्रा की तरह लोन नदी में मछली पकड़ने गया…

Read More

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान, आकांक्षी वर्मा का हुआ सम्मान

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज/रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से बीएड प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली शिवगढ़ विकास क्षेत्र के चंदापुर गांव की प्रतिभाशाली छात्रा आकांक्षी वर्मा ने यूपीएससी द्वारा आयोजित सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा-2026 के विज्ञान वर्ग में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। आकांक्षी वर्मा महाविद्यालय के बीएड सत्र 2019-21 बैच की मेधावी छात्रा रही हैं और अपने प्रशिक्षण काल में भी कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी हैं। उनकी इस उल्लेखनीय…

Read More

विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम घोषित।

29 सितम्बर को जारी होगी अधिसूचना, 23 अक्टूबर को होगा मतदान। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली, 22 सितम्बर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, लखनऊ खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली सरनीत कौर ब्रोका ने जानकारी देते हुए बताया कि खण्ड स्नातक के 05 तथा खण्ड शिक्षक के 06 निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 06 दिसम्बर…

Read More

जल जीवन मिशन की समीक्षा में डीएम सख्त, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश।

पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों का जल्द हो रिस्टोरेशन, लापरवाही पर होगी कार्रवाई। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्ट रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन (शहरी एवं ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने योजनाओं की प्रगति, भूमि उपलब्धता, निर्माण कार्यों की स्थिति तथा पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के रिस्टोरेशन कार्य की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन परियोजनाओं…

Read More

दुकान पर दबंगई का तांडव, युवक पर लाठी डंडों से हमला, सीएससी से जिला अस्पताल रेफर।

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। थुलवासा गांव में किराना दुकान पर गाली-गलौज के बाद दोबारा पहुंचे 10-15 लोगों पर दुकानदार के पुत्रों व उनकी मां के साथ लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया गया है। घटना में दो भाइयों समेत महिला को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित ने चौकी प्रभारी थुलवासा को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की…

Read More