शारदीय नवरात्रि पर रायबरेली पुलिस अलर्ट, एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ परखी सुरक्षा व्यवस्था।

मंदिरों, प्रमुख चौराहों और दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, संदिग्धों की तलाशी लेकर दिए सतर्कता के निर्देश। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायबरेली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों, मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम और…

Read More

ज़मीन बेचकर बुजुर्ग से 38 लाख रुपये की धोखाधड़ी, प्रॉपर्टी डीलरों और विक्रेताओं समेत नौ पर केस दर्ज। 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज/रायबरेली।शिवगढ़ क्षेत्र में ज़मीन खरीद-बिक्री के नाम पर 38 लाख रुपये की बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने प्रापर्टी डीलर व विक्रेताओं पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लखनऊ के मोहनलालगंज निवासी रामकुमार को कृषि योग्य ज़मीन की आवश्यकता थी। उन्होंने अपने रिश्तेदार मोलहे के जरिए ज़मीन के डीलरों—सुशील कुमार सोनी और प्रविश द्विवेदी से संपर्क किया। डीलरों ने पीड़ित को सुरक्षित और अविवादित ज़मीन दिलाने का झांसा देकर शिवगढ़ थाना…

Read More

चोरी के मामले में थर्ड डिग्री देने का आरोप, पीड़ित के दोनों हाथों ने काम करना किया बंद!

पांच दिन तक हिरासत में रखकर पिटाई का आरोप, जिला अस्पताल से एम्स रेफर; पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली/डीह। में चोरी के एक मामले में पुलिस पर थर्ड डिग्री देने का गंभीर आरोप लगा है। मामला डीह थाना क्षेत्र के टेकारी दांदू गांव का है, जहां पीड़ित रविकेश और उसके परिजनों ने दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों पर पांच दिनों तक थाने में बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की हालत बिगड़ने और दोनों हाथों…

Read More

बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए विद्यालय और अभिभावक आएं साथ।

मोबाइल से दूरी, पढ़ाई में नियमितता और अनुशासन पर दिया जोर। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज/रायबरेली। बच्चों की पढ़ाई में सुधार और उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने के उद्देश्य से स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को अभिभावक-आचार्य गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति की समीक्षा के साथ उनके अनुशासन, संस्कार और सर्वांगीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। प्रधानाचार्य रमेश कुमार अवस्थी ने कहा कि बच्चों की सफलता के लिए…

Read More

विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण सम्पन्न

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली, 12 अक्टूबर 2026। विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सोमवार को राणा बेनी माधव ऑडिटोरियम में मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारियों, मतदान कार्मिकों तथा माइक्रो ऑब्जर्वरों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का गंभीरता से…

Read More

बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली, 12 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, देवानंदपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल जय सिंह यादव ने छात्राओं को शिक्षा, समानता और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज बेटियां शिक्षा, विज्ञान, खेल, रक्षा और प्रशासन समेत हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक…

Read More

मालवाहक वाहनों में ढोई जा रहीं सवारियां, सुरक्षा मानकों की उड़ रहीं धज्जियां

महराजगंज-रायबरेली मार्ग पर खुलेआम नियमों की अनदेखी, हादसे के इंतजार में है प्रशासन? धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज, रायबरेली। महराजगंज के चंदापुर चौराहे से रायबरेली रोड पर थुलवासा चौकी की ओर माल ढुलाई वाले वाहनों में धड़ल्ले से सवारियां ढोई जा रही हैं। इन वाहनों में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाकर सड़क पर दौड़ाया जा रहा है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। स्थानीय स्तर पर सामने आए वीडियो में मालवाहक वाहनों में बड़ी संख्या में सवारियां भरी दिखाई दे रही हैं।…

Read More

शराब के नशे में चाचा-भतीजे के बीच खूनी विवाद, धक्का लगने से 50 वर्षीय चाचा की मौत।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज, रायबरेली। चंदापुर थाना क्षेत्र के जनई गांव में रविवार देर रात शराब के नशे में चाचा-भतीजे के बीच हुआ विवाद दर्दनाक घटना में बदल गया। कहासुनी के बाद हुई हाथापाई में भतीजे ने अपने 50 वर्षीय चाचा को धक्का दे दिया। जमीन पर गिरने के दौरान सिर में ईंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।मृतक…

Read More

बछरावां चौराहे पर शिक्षक विधायक प्रत्याशी उमेश द्विवेदी का भव्य स्वागत

शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों, शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने किया अभिनंदन। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली बछरावां, रायबरेली। बछरावां चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के शिक्षक विधायक प्रत्याशी माननीय उमेश द्विवेदी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों, शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। स्वागत कार्यक्रम में लोगों ने उनका अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज के संस्थापक भगवान कुमार अवस्थी, जीपीसीएल के प्रबंधक रमेश वर्मा, वीएफडी इंटर कॉलेज के प्रबंधक दिलीप…

Read More

सोते समय 14 वर्षीय किशोरी को जहरीले सांप ने डसा, हालत गंभीर; एम्स में चल रहा इलाज।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज/रायबरेली। चंदापुर थाना क्षेत्र के पहरेमऊ गांव में बीती रात उस समय हड़कंप मच गया, जब घर में सो रही 14 वर्षीय किशोरी को जहरीले सांप ने डस लिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में किशोरी को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स रेफर कर दिया गया।जानकारी के मुताबिक, पहरेमऊ गांव निवासी विनय प्रकाश तिवारी की 14 वर्षीय पुत्री अराधना तिवारी बीती रात घर में सो…

Read More