बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए विद्यालय और अभिभावक आएं साथ।

मोबाइल से दूरी, पढ़ाई में नियमितता और अनुशासन पर दिया जोर।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

महराजगंज/रायबरेली। बच्चों की पढ़ाई में सुधार और उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने के उद्देश्य से स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को अभिभावक-आचार्य गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति की समीक्षा के साथ उनके अनुशासन, संस्कार और सर्वांगीण विकास को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। प्रधानाचार्य रमेश कुमार अवस्थी ने कहा कि बच्चों की सफलता के लिए केवल विद्यालय में पढ़ाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि घर पर भी अभिभावकों को उनकी पढ़ाई और दिनचर्या पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने मोबाइल के अनावश्यक इस्तेमाल से बचाने, नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने तथा समय का सदुपयोग करने पर विशेष जोर दिया।उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की दैनंदिनी जांचने, गृहकार्य पूरा कराने और उन्हें निर्धारित विद्यालयी वेशभूषा में भेजने की अपील की।

साथ ही बताया कि आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय में 10 कंप्यूटर और स्मार्ट बोर्ड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संतोष मौर्य ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कार देने की जिम्मेदारी विद्यालय तथा अभिभावकों दोनों की है। शैलजा त्रिपाठी ने गणित विषय पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई,

जबकि पूर्व छात्र एवं अभिभावक आशीष सिंह ने पढ़ाई में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी को सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।

Related posts