बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली, 12 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, देवानंदपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल जय सिंह यादव ने छात्राओं को शिक्षा, समानता और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आज बेटियां शिक्षा, विज्ञान, खेल, रक्षा और प्रशासन समेत हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ ही बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश दिया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सरोज सिंह ने छात्राओं को विधिक अधिकारों की जानकारी दी। वहीं, पराविधिक स्वयंसेवक पवन कुमार श्रीवास्तव ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शिक्षिका शिवकेता पोरवाल और मनोज कुमार प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts