क्रासर-राम-हनुमान मिलन से लंका दहन तक की लीला ने मोहा मन। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज, रायबरेली।श्री दानेश्वर धाम नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से दानेश्वर धाम परिसर में आयोजित रामलीला में अयोध्या से आए श्री रामलला हनुमत आदर्श रामलीला मंडल के कलाकारों ने राम-हनुमान मिलन, राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध, सीता खोज, लंका दहन और विभीषण शरणागति की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया। कलाकारों के सजीव अभिनय और मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।लीला के दौरान भगवान श्रीराम और हनुमान जी का मिलन…
Read MoreCategory: News
महराजगंज में धूमधाम से मना विजयदशमी का पर्व, हजारों की भीड़ के बीच हुआ रावण दहन।
चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू और कोतवाल जगदीश यादव ने संयुक्त रूप से किया रावण के पुतले का दहन, रामलीला मंचन ने मोहा दर्शकों का मन। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज/रायबरेली।महराजगंज कस्बे के हनुमानगढ़ी मेला मैदान में विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण दहन को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय लोगों की भीड़ उमड़ी। पूरे दिन मेला मैदान में लोगों की चहल-पहल बनी रही, जिससे मेले में उत्सव जैसा माहौल…
Read Moreराजघाट पर विसर्जन की व्यवस्थाओं को लेकर सक्रिय हुए कमल श्रीवास्तव
शिकायत मिलते ही कराई लाइट की व्यवस्था, गोताखोरों को दिए शर्ट और बरमूडा। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। राजघाट स्थित सई नदी पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर सदर विधायक अदिति सिंह के प्रतिनिधि कमल श्रीवास्तव सक्रिय नजर आए। मौके पर पहुंचे कमल श्रीवास्तव से लोगों ने विसर्जन स्थल की व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याएं बताईं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल लाइट की व्यवस्था कराई, जिससे अंधेरे के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।…
Read Moreभवरेश्वर मंदिर में सई नदी के तट पर धूमधाम से जारी मूर्ति विसर्जन, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा प्रशासन।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली बछरावां, रायबरेली। बछरावां ब्लॉक क्षेत्र के प्रसिद्ध भवरेश्वर मंदिर स्थित सई नदी के तट पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और उल्लास के साथ जारी है। सुबह करीब 8 बजे से शुरू हुए विसर्जन कार्यक्रम में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमाएं लेकर पहुंच रहे हैं। जय माता दी के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालु विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन कर रहे हैं। नदी तट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी…
Read Moreजमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के चार लोग घायल।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र के सलीमपुर सीकी गांव में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने एक घर में घुसकर पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। लात-घूंसों, डंडों और लोहे की सरिया से की गई मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग लहूलुहान हो गए। घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मारपीट में घायल पीड़ित राजकुमार ने अपने भाई…
Read Moreआबकारी विभाग का छापा, 30 लीटर कच्ची शराब बरामद, 200 किलो लहन नष्ट।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की, जबकि शराब बनाने में इस्तेमाल होने की आशंका वाले 200 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया। कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन तथा जिला आबकारी अधिकारी रायबरेली के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक…
Read Moreमिशन शक्ति 6.0: महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक, आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग की ओर से महिला थाना स्थित मॉडल मिशन शक्ति केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को शिक्षा, रोजगार और करियर के विभिन्न अवसरों की जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महिला कल्याण विभाग की जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला…
Read Moreसई नदी में गूंजे मां दुर्गा के जयकारे, प्रतिमा विसर्जन शुरू।
आस्तिक बाबा मंदिर के पास उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था में जुटा रहा पुलिस-प्रशासन। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली।हरचंदपुर क्षेत्र में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। गंगागंज से करीब तीन किलोमीटर दूर आस्तिक बाबा मंदिर के निकट सई नदी के तट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से पहुंचे भक्तों ने जयकारों के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया और श्रद्धालुओं ने…
Read Moreदुर्गा की प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं पर टूटा कहर!
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली सरेनी/रायबरेली।मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं के लिए मंगलवार का दिन हादसे में बदल गया। सरेनी-लालगंज मुख्य मार्ग पर सिटकिहा बाबा मंदिर के पास इंडेन गैस गोदाम के नजदीक ट्रैक्टर पर बंधा झंडा हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। देखते ही देखते ट्रैक्टर सवार चार श्रद्धालु करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के मुताबिक, ठंगैचा गांव निवासी मोहित पुत्र सुरेश, राजेश्वरी पत्नी जितेंद्र, अनुज…
Read Moreमहराजगंज में न्यू अमर स्वीट हाउस का भव्य शुभारंभ, शुद्ध मिठाइयों के साथ मिलेगी मांगलिक कार्यक्रमों की सामग्री।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज/रायबरेली।क्षेत्र के प्रसिद्ध कंकन होटल की नई शाखा के रूप में न्यू अमर स्वीट हाउस का भव्य उद्घाटन। महराजगंज में किया गया। प्रतिष्ठान का शुभारंभ नील गुप्ता एवं कमल गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान क्षेत्रीय लोगों और व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतिष्ठान की ओर से बताया गया कि ग्राहकों को यहां शुद्ध मिठाइयों एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही शादी-विवाह, मुंडन सहित अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के लिए विशेष ऑर्डर…
Read More