उर्वरक वितरण को लेकर विवाद के बाद साधन सहकारी समिति बनगाई का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  रिपोर्ट आनंद पाण्डेय गोंडा गोण्डा। उर्वरक वितरण को लेकर सोमवार को साधन सहकारी समिति बनगाई में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद मंगलवार को उपजिलाधिकारी प्रथम बृजेश कुमार वर्मा ने समिति का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समिति के सचिव मदन मोहन तिवारी उपस्थित रहे। उपजिलाधिकारी ने समिति में उपलब्ध उर्वरक स्टॉक, गोदाम, स्टॉक रजिस्टर एवं वितरण अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को निर्धारित दर पर पारदर्शी ढंग से उर्वरक उपलब्ध कराने तथा वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने…

Read More

श्री राम कॉलोनी में जलभराव का असली जिम्मेदार कौन है? प्रॉपर्टी डीलर या नगर पालिका!

श्री राम कॉलोनी में जलभराव का असली जिम्मेदार कौन है? प्रॉपर्टी डीलर या नगर पालिका श्री राम कॉलोनी बनी तालाब! जलभराव पर फूटा गुस्सा, सड़क पर धान रोपकर किया अनोखा प्रदर्शन ब्यूरो रिपोर्ट अब्दुल मुईद बाराबंकी धारा लक्ष्य समाचार बाराबंकी। शहर की चर्चित श्री राम कॉलोनी इन दिनों विकास के दावों पर बड़ा सवाल बनकर खड़ी है। कभी सुनहरे सपने दिखाकर महंगे दामों पर प्लॉट बेचने वाली इस कॉलोनी की तस्वीर अब बदहाल हो चुकी है। हालत यह है कि हल्की बारिश के बाद भी सड़कें तालाब में तब्दील हो…

Read More

कांवड़ यात्रा से पहले दलमऊ गंगा घाट पर सुरक्षा का रिहर्सल, मॉक ड्रिल में परखी गई आपदा से निपटने की तैयारी

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली  धारा लक्ष्य समाचार पत्र डलमऊ (रायबरेली)। आगामी कांवड़ यात्रा एवं श्रावण मास को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सोमवार को डलमऊ गंगा घाट पर अपर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान संभावित आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया गया। मॉक ड्रिल में दर्शन के दौरान संभावित भगदड़ की स्थिति को आधार बनाकर राहत एवं बचाव कार्य का अभ्यास किया…

Read More

खेत में पानी लगा रही महिला से मारपीट, बेटे को भी रास्ते में घेरकर पीटा

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली  धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के सेंहगो गांव में खेत में पानी लगा रही महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता मालती देवी पत्नी स्वर्गीय गया प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता के मुताबिक, 25 जुलाई को वह अपने खेत में इंजन से पानी लगा रही थी। इसी दौरान गांव के मोहित कुमार और सावित्री देवी कथित तौर पर लामबंद होकर खेत में पहुंचे…

Read More

डीएम व एसपी ने सावन मास की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली  धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। आगामी सावन मास, कांवड़ यात्रा, घाटों पर स्नान एवं शिव मंदिरों में जलाभिषेक के दृष्टिगत जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने आस्तीक मंदिर एवं भरवेश्वर मंदिर का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को…

Read More

महाराजगंज पुलिस की सटीक कार्रवाई: 10 लीटर कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, उपनिरीक्षक रजत वर्मा की सतर्कता रंग लाई

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली  धारा लक्ष्य समाचार पत्र महाराजगंज, रायबरेली। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए महाराजगंज थाना पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक रजत वर्मा ने अपनी टीम के साथ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक रजत वर्मा, हेड कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र तिवारी एवं कांस्टेबल कृष्ण कुमार क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुसिया भट्टा मोड़ के पास…

Read More

फलदार पौधों से हरियाली का संदेश: रायन इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली  धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली, 27 जुलाई 2026। प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत सोमवार को अहिया रायपुर स्थित रेवती राम तालाब के समीप रायन इंटरनेशनल स्कूल, रायबरेली के जूनियर छात्रों एवं शिक्षक सहयोगियों द्वारा उत्साहपूर्वक फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से तीन बार सम्मानित एवं ओलंपिक एसोसिएशन के मुख्य सचिव श्री लक्ष्मीकांत शुक्ला का…

Read More

20 लीटर कच्ची शराब बरामद, 200 किलो लहन नष्ट; आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली  धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली, 27 जुलाई। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की और लगभग 200 किलोग्राम लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत एक अभियोग भी दर्ज किया गया है।जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत…

Read More

लो वोल्टेज से भड़के किसान, अटौरा पावर हाउस पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली  धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली (सताव)। क्षेत्र में लगातार लो वोल्टेज और अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशान किसानों का आक्रोश सोमवार को खुलकर सामने आ गया। ग्राम प्रधान पप्पू अमरिया के नेतृत्व में दर्जनों किसान अटौरा पावर हाउस पहुंच गए और बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। पर्याप्त बिजली न मिलने से धान की फसल की सिंचाई प्रभावित…

Read More

मातृभूमि सेवा मिशन ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 11वीं पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धा-सुमन, योग शिविर में गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली  धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। मातृभूमि सेवा मिशन, रायबरेली इकाई द्वारा संचालित दैनिक निःशुल्क प्रातःकालीन योग शिविर में सोमवार सुबह शहीद स्मारक प्रांगण में भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 11वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में योग साधकों, महिलाओं, बच्चों और नागरिकों ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला योग साधिकाओं सुमन, रश्मि, माया, शिवांशी, सुनैना एवं पूनम द्वारा सामूहिक दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद…

Read More