गल्ला मंडी मार्ग की बदहाल सड़क पर उतरे दर्जनों लोग, नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में शामिल गल्ला मंडी मार्ग पर लंबे समय से बनी जलभराव और टूटी सड़क की समस्या को लेकर गुरुवार को स्थानीय नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। दर्जनों लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सड़क की बदहाली को आम जनता के लिए जानलेवा बताते हुए तत्काल मरम्मत और जलनिकासी…
Read MoreCategory: UP
तालाब का बढ़ा जलस्तर बना मुसीबत, सड़क पर जलभराव से ग्रामीण परेशान
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र देदौर (रायबरेली)। क्षेत्र के ग्राम पूरे उम्मेद, पोस्ट देदौर, ब्लॉक सतांव में तालाब का जलस्तर बढ़ने से सड़क पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क पर पानी भर जाने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार, बरसात के दौरान तालाब का पानी सड़क पर आ जाता है, जिससे पूरा मार्ग जलमग्न हो जाता है। जलभराव के कारण पैदल राहगीरों के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी…
Read Moreएफसीआई गोदाम से मजदूरों की छंटनी पर बवाल, रोजी-रोटी बचाने को सड़क पर उतरे 200 श्रमिक
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। एफसीआई गोदाम में वर्षों से पल्लेदारी और मजदूरी कर रहे श्रमिकों ने काम से बाहर किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार बदलने के बाद बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के उन्हें गोदाम में प्रवेश से रोक दिया गया है। इससे करीब 200 मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।प्रदर्शन कर रहे। श्रमिकों ने बताया कि वे लंबे समय से एफसीआई गोदाम में पल्लेदारी का कार्य कर अपने परिवारों का…
Read Moreबारिश का कहर: जलभराव से सैकड़ों बीघे धान की फसल डूबी, किसानों ने मांगा मुआवजा।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। लगातार हो रही बारिश ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। विकासखंड महराजगंज की पाली ग्राम पंचायत के पूरे बाबू जी का पुरवा में खेतों में भारी जलभराव हो गया है, जिससे सैकड़ों बीघे में खड़ी धान की फसल पानी में डूब गई। फसल चौपट होने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार गांव के आसपास के खेतों में कई दिनों से पानी जमा है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के…
Read Moreश्रीकृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, सलेथू में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस का पर्व हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजीव सिंह, प्रधानाचार्य एस.एल. प्रजापति तथा उप-प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण एवं राधा की मनमोहक झांकियां, भजन, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सजीव मंचन…
Read Moreजेल जाने के बाद भी नहीं थमा झोलाछाप का कारोबार, घर पर चल रहा इलाज का खेल!
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। स्वास्थ्य विभाग की तमाम कवायदों और पूर्व में हुई कार्रवाई के बावजूद महराजगंज क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। हैरानी की बात यह है कि जिस व्यक्ति पर पहले कार्रवाई हो चुकी है और जिसे जेल की हवा तक खानी पड़ी थी, उसके ऊपर भी इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा। क्षेत्र में चर्चा है कि प्रभावशाली संरक्षण के चलते ऐसे लोग बेखौफ होकर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं।…
Read Moreभाजपा महराजगंज मंडल की कार्यसमिति सत्यापन बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी महराजगंज मंडल की कार्यसमिति सत्यापन बैठक गुरुवार को मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, शक्ति केंद्रों की गतिविधियों की समीक्षा तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रवासी पदाधिकारी एवं भाजपा जिला मंत्री शिवेंद्र सिंह ने विशेष रूप से सहभागिता करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और आगामी अभियानों के प्रति सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ…
Read MoreE paper पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र दिनांक 03 सितम्बर 2026
अनियंत्रित ई-रिक्शा की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के थुलवासा बाजार से बुधवार देर शाम पैदल घर लौट रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार और अनियंत्रित ई-रिक्शा ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।जानकारी के अनुसार, तुराब नगर थुलवासा गांव निवासी गौरी शंकर (60) बुधवार शाम थुलवासा बाजार से अपने घर पैदल लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक…
Read Moreअज्ञात बाइक की टक्कर से प्रधानाध्यापक गंभीर घायल, मुकदमा दर्ज।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज/रायबरेली। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ओथी में कार्यरत प्रधानाध्यापक विनोद कुमार अज्ञात मोटरसाइकिल की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित शिक्षक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार ग्राम सारीपुर निवासी विनोद कुमार 15 अगस्त को प्राथमिक विद्यालय ओथी से महराजगंज की ओर आ रहे थे। इसी दौरान शिशु मंदिर विद्यालय के पास पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक मोटरसाइकिल ने…
Read More