रोहिणी कोर्ट में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के स्थान पर सम्मानपूर्वक भक्त को भेंट

Dhara lakshya samachar नई दिल्ली (न्यूज़ वार्ता): गणेश विसर्जन के 11वें वार्षिकोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति, सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ किया गया। पिछले ग्यारह वर्षों से निरंतर चली आ रही इस अनूठी परंपरा के अंतर्गत भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को पारंपरिक रूप से विसर्जित करने के स्थान पर श्रद्धालुओं को सम्मानपूर्वक भेंट किया जाता है। इसी पर्यावरण-अनुकूल एवं श्रद्धापूर्ण परंपरा के अंतर्गत इस वर्ष साकेत कोर्ट की अधिवक्ता सीरत भट को भगवान श्री गणेश की प्रतिमा भेंट की गई। अधिवक्ता सीरत भट ने इस…

Read More

मिशन शक्ति केंद्र की पहल से सास-बहू के विवाद का हुआ समाधान महिला पुलिसकर्मियों की काउंसलिंग से परिवार में लौटी आपसी समझ, बहू ने सास से मांगी माफी

मिशन शक्ति केंद्र की पहल से सास-बहू के विवाद का हुआ समाधान महिला पुलिसकर्मियों की काउंसलिंग से परिवार में लौटी आपसी समझ, बहू ने सास से मांगी माफी बाराबंकी। थाना कोतवाली नगर पुलिस के मिशन शक्ति केंद्र पर पारिवारिक विवाद से संबंधित एक प्रकरण सामने आया, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों की समझाइश और काउंसलिंग के बाद सास-बहू के बीच चल रहे विवाद का शांतिपूर्ण समाधान कराया गया। जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को थाना कोतवाली नगर स्थित मिशन शक्ति केंद्र पर एक महिला ने अपनी बहू के संबंध में प्रार्थना…

Read More

जरौली में हरीशंकरी पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

भाजपा बूथ अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान सहजराम बाजपेई ने रोपा पौधा, ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और संरक्षण की अपील धारा लक्ष्य समाचार त्रिवेदीगंज, बाराबंकी। विकासखंड त्रिवेदीगंज की ग्राम पंचायत जरौली में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरीशंकरी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा बूथ अध्यक्ष एवं जरौली के पूर्व प्रधान सहजराम बाजपेई ने हरीशंकरी पौधे का रोपण कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र के…

Read More

पेट में बल्ली मार अधेड़ को किया लहूलुहान, हालत नाजुक; दबंग पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज/रायबरेली। थाना क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला गांव में मामूली विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब एक दबंग युवक ने अधेड़ पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल अधेड़ की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, गांव निवासी जगदेव बीते 20 सितंबर की शाम अपने घर के…

Read More

मिशन शक्ति केंद्र की पहल से सास-ससुर और बेटे-बहू के बीच हुआ समझौता

कोतवाली नगर पुलिस की समझाइश के बाद परिवार में सुलह, बुजुर्ग दंपती को सम्मानपूर्वक घर लेकर गए पुत्र-बहू धारा लक्ष्य समाचार बाराबंकी। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत पारिवारिक विवाद के एक मामले में प्रभावी हस्तक्षेप करते हुए बुजुर्ग दंपती और उनके पुत्र-बहू के बीच समझौता कराया गया। पुलिस की पहल के बाद परिवार में आपसी सहमति बनी और पुत्र-बहू अपने माता-पिता को सम्मानपूर्वक घर लेकर गए। पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति केंद्र थाना कोतवाली नगर पर करीब 65 वर्षीय आवेदक द्वारा प्रार्थना पत्र देकर आरोप…

Read More

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक

धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। मुख्यमंत्री द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा, साइबर अपराध एवं यातायात जागरूकता को लेकर आदर्श कोतवाली नगर पुलिस द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बाराबंकी में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना रहा। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने विद्यालय पहुंचकर छात्राओं…

Read More

विशेष विधिक जागरुकता शिविर(पाक्सो) व गाँधी जयन्ती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की सफलता हेतु आयोजित हुई बैठक

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली।उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा० अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली अमित पाल सिंह के निर्देशानुसार एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिशा के दिशा-निर्देशन में गांधी जयंती 02 अक्टूबर 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशेष पाक्सो जागरूकता अभियान तथा 25 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की सफलता हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष पाक्सो जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनपद के विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित…

Read More

डीएम की अध्यक्षता में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

आईजीआरएस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण कराया जाए सुनिश्चित-जिलाधिकारी। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली।जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में जनपद में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों, उनके निस्तारण की स्थिति तथा निस्तारण के उपरांत प्राप्त फीडबैक की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से असंतुष्ट फीडबैक वाले प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता…

Read More

सलोन नगर पंचायत चुनाव में नामांकन का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा से सुनील साहू व कांग्रेस से तनवीर मैदान में

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र सलोन /रायबरेली। नगर पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन प्रक्रिया उत्साह और राजनीतिक हलचल के बीच संपन्न हुई। विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी मजबूत की।भारतीय जनता पार्टी की ओर से सुनील कुमार साहू ने नामांकन दाखिल कर चुनावी बिगुल फूंका, जबकि कांग्रेस की ओर से तनवीर ने भी अपना पर्चा भरकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। नामांकन के दौरान दोनों पक्षों के समर्थकों में उत्साह…

Read More

जीआरपी थाने का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश।

पत्थरबाजी व चोरी की घटनाओं पर जताई गंभीरता, सीसीटीवी निगरानी मजबूत करने पर जोर रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बुधवार को जीआरपी पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने रायबरेली जीआरपी थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों, सीसीटीवी कैमरों, शस्त्रागार तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहनता से परीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थाना प्रभारी सचिन पटेल के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने थाने की व्यवस्थाओं की…

Read More