टायर फटते ही बेकाबू लोडर ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, महिला की मौत; FIR में देरी पर थाने का घेराव

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली  धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उनकी तीन वर्षीय बेटी बाल-बाल बच गई। घटना के बाद पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने में कथित देरी से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शाम को शव लेकर मिल एरिया थाने पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। जानकारी के…

Read More

अज्ञात वाहन की टक्कर से 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गांव में पसरा मातम

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली  धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली/लालगंज। कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर अलौली गांव में मंगलवार को सड़क हादसे में 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। रमेश यादव पुत्र हनुमान यादव मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे अपने बछड़े को गौशाला छोड़कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते…

Read More

इब्राहिमपुर में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, ईंट-पत्थर और लाठियां चलीं; कई घायल, गांव में पुलिस छावनी

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली  धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में मंगलवार देर रात एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर और लाठियां चलीं, जिससे कई लोग घायल हो गए और गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर…

Read More

48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन: भाकियू (टिकैत)

दुबग्गा थाने पर किसानों का धरना, ब्लॉक अध्यक्ष से अभद्रता और धमकी का आरोप धारा लक्ष्य समाचार लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को दुबग्गा थाने पर धरना देकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। संगठन का आरोप है कि काकोरी ब्लॉक अध्यक्ष श्याम बिहारी, निवासी बरावन कला, के साथ कुछ लोगों ने रास्ता रोककर अभद्रता की, मारपीट की धमकी दी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। भाकियू (टिकैत) का कहना है कि घटना से कार्यकर्ताओं में भारी रोष है।…

Read More