रिपोर्टर : रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली, 17 सितम्बर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गोरा बाजार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों के बीच फल एवं खिलौनों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य, पोषण तथा केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने केंद्र पर उपस्थित 35 बच्चों को फल एवं खिलौने वितरित किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री एवं सहायिका को निर्देशित किया कि बच्चों को नियमित रूप…
Read MoreCategory: Lucknow
होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
रिपोर्टर : रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली, 17 सितम्बर 2026। पीएसी 25वीं बटालियन परिसर में चल रही उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा का जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्थाओं, अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अभ्यर्थियों की…
Read Moreप्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वृद्धाश्रम पहुंचे उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह
वृद्धजनों को अंगवस्त्र व फल वितरित कर लिया आशीर्वाद। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली, 17 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने वृद्धजनों को अंगवस्त्र एवं फल वितरित कर उनका कुशलक्षेम जाना और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि वृद्धजन…
Read Moreझटका मशीन के करंट से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
रिपोर्टर रोहित मिश्रा धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सतांव कस्बे में खेत में लगी झटका मशीन के करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार सतांव कस्बा निवासी अमरेश शर्मा (40 वर्ष) पुत्र रामशोभा शर्मा गुरुवार सुबह खेत पर गए थे। करीब 11 बजे उनका शव खेत में पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि वह झटका मशीन के तार…
Read Moreमोदी के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने जलाया ‘आशीर्वाद का दिया’, दीर्घायु की कामना
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज, रायबरेली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को क्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित आवास पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह के नेतृत्व में सादगीपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने प्रधानमंत्री के चित्र पर तिलक लगाकर उनका जन्मदिन मनाया तथा “एक दिया आशीर्वाद का” अभियान के तहत दीप प्रज्ज्वलित कर उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह ने…
Read Moreसेवा संकल्प अभियान में सीतापुर में जले 14 लाख दीप
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, जनसेवा, जनचौपाल और सुरक्षा जागरूकता पर जोर धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम पंचायतों, विकासखंडों, वार्डों, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में करीब 14 लाख दीप प्रज्वलित किए गए। मुख्य आयोजन जीआईसी मैदान में हुआ, जहां 51 हजार दीप और करीब 30 हजार कैंडल प्रज्वलित की गईं। कार्यक्रम में कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश…
Read MoreE paper पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र दिनांक 18 सितंबर 2026
E paper पढ़ें प्रातः कालीन संस्करण हिन्दी दैनिक धारा लक्ष्य समाचार पत्र दिनांक 17 सितम्बर 2026
Embedded:
Read Moreमें धुत कार चालक का सड़क पर हंगामा, ट्रैक्टर से भिड़ंत के बाद लगा लंबा जाम।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र महराजगंज (रायबरेली)। महराजगंज-इंहौना मार्ग पर बुधवार दोपहर पूरे रानी गांव के पास एक कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर के बाद सड़क पर जमकर हंगामा हो गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना के बाद कार चालक के आक्रामक व्यवहार से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यश ट्रेडर्स के सामने करीब साढ़े बारह बजे कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद कार चालक ने ट्रैक्टर चालक से विवाद…
Read Moreशिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धा का सागर, पहुंचे दोनों उपमुख्यमंत्री
केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक ने की सनातन संस्कृति की सराहना, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाए हर-हर महादेव के जयकारे। रिपोर्टर : रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। ऊंचाहार क्षेत्र के चढ़रई चौराहे के निकट आयोजित सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा में बुधवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कथा स्थल पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने पहुंचकर प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का स्वागत किया तथा कथा का श्रवण कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को संबोधित…
Read More