जलकुंभी और कूड़े से मुक्त हुई सई नदी, शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण की पहल तेज।

डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने किया निरीक्षण, स्मारक की मरम्मत और आकर्षक लाइटिंग के लिए दिए निर्देश। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। शहर क्षेत्र स्थित शहीद स्मारक के पास सई नदी में लंबे समय से जमी जलकुंभी और कूड़े-कचरे की सफाई के बाद जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। समाजसेवियों की इस पहल की सराहना करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। सई नदी की सफाई सुनिये कथा रघुनाथ समिति के…

Read More

आबकारी टीम की दबिश, 16 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली, 09 अक्टूबर 2026आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों के क्रम में विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान तहसील लालगंज के थाना गुरुबख्शगंज अंतर्गत भीतरगांव बाजार में अवैध कच्ची शराब के निर्माण के अड्डों एवं संदिग्ध घरों पर दबिश दी गई। इस दौरान टीम ने 16 लीटर अवैध…

Read More

डीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली, 09 अक्टूबर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, लॉग बुक तथा सीसीटीवी कैमरों की…

Read More

गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, सात लोग गंभीर घायल

मथुरा से दर्शन कर प्रयागराज लौट रहे थे सभी कार सवार, लालगंज सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली खीरों /रायबरेली। रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। थाना खीरों क्षेत्र के ग्राम चकफेरशाह मजरे बसावन खेड़ा के पास शुक्रवार देर रात करीब एक बजे तेज गति से आ रही ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार सातों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली…

Read More

पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे जीजा पर रॉड से हमला साले पर सिर में लोहे की रॉड मारने का आरोप, गंभीर रूप से घायल पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली गदागंज /रायबरेली। पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे एक युवक पर उसके साले द्वारा लोहे की रॉड से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार की रात बड़ी गढ़ी मजरे दीनशाह गौरा में हुए विवाद में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने गदागंज थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, बांदा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी पंकज सिंह पुत्र राम अवध ने बताया कि करीब चार…

Read More

नवरात्रि की तैयारी तेज, मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे कोलकाता के कारीगर।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा  रायबरेली मुंशीगंज/रायबरेली। शारदीय नवरात्रि को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। 11 अक्टूबर से नवरात्रि प्रारंभ होने को लेकर मुंशीगंज स्थित मूर्ति कला केंद्र में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को आकर्षक रूप देने का काम तेजी से चल रहा है। कोलकाता से आए कारीगर दिन-रात मेहनत कर मां की मनमोहक प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।कारीगरों द्वारा प्रतिमाओं की सजावट, रंगाई और कलात्मक बारीकियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मां दुर्गा की प्रतिमाओं को भव्य और आकर्षक…

Read More

ई-टूरिस्ट वीजा समाप्त होने के बाद भारत में रुकने का आरोप, विदेशी महिला के खिलाफ शिकायत।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली सलोन /रायबरेली। सलोन कोतवाली में एक विदेशी महिला के भारत में वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी रहने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, उज्बेकिस्तान की रहने वाली मदीना खान ने एक वर्ष के ई-टूरिस्ट वीजा पर भारत आने की जानकारी दी है।तहरीर में बताया गया है कि महिला का वीजा 24 अक्टूबर 2024 से 23 अक्टूबर 2025 तक वैध था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वीजा की अवधि समाप्त होने के…

Read More

नैया नाला पुल के पास पटरी में धंसा लोडर ट्रक, बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित

सामने से आ रहे वाहन को रास्ता देने के दौरान हुआ हादसा, चालक-परिचालक ट्रक निकालने में जुटे। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज /रायबरेली। महराजगंज-दुसौती मार्ग पर नैया नाला पुल के समीप शुक्रवार को एक लोडर ट्रक कच्ची पटरी में धंस गया। ट्रक के फंस जाने से मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। काफी प्रयास के बावजूद वाहन बाहर नहीं निकल सका, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।जानकारी के मुताबिक, लोडर ट्रक संख्या यूपी 71 बीटी 6104 बहराइच जनपद…

Read More

बेटी की शादी के कर्ज से परेशान दिव्यांग दंपति को मिली राहत एसडीएम गौतम सिंह की पहल रंग लाई, तीन महीने में निस्तारित हुआ जमीन बंटवारे का मुकदमा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। प्रशासन की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई से एक जरूरतमंद दिव्यांग दंपति को बड़ी राहत मिली है। बेटी की शादी के बाद करीब दो लाख रुपये के कर्ज से परेशान सावित्री देवी और उनके पति सीताराम की जमीन बंटवारे की समस्या का समाधान हो गया। एसडीएम सदर गौतम सिंह की पहल पर महज तीन महीने के भीतर मुकदमे का निस्तारण कर अंतिम डिक्री पारित कर दी गई। मामला सदर तहसील के राजस्व ग्राम बरवारीपुर का है। जानकारी के अनुसार, बेटी की शादी…

Read More

10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज/रायबरेली। अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।पुलिस के मुताबिक, उपनिरीक्षक रोहित कुमार अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बावन बुजुर्ग बल्ला गांव के मजरे पूरे जगन निवासी राम सुमिरन…

Read More