त्योहारों को लेकर आईजी ने परखी सीतापुर की कानून-व्यवस्था

नैमिषारण्य में समीक्षा बैठक कर दिए निर्देश, मां ललिता देवी मंदिर, चक्रतीर्थ और घाटों का किया निरीक्षण धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा और दीपावली के मद्देनजर पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र किरण एस. ने शनिवार को सीतापुर पहुंचकर कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की समीक्षा की। नैमिषारण्य क्षेत्र में राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान स्थापित होने वाली प्रतिमाओं, विसर्जन जुलूसों और स्थायी व अस्थायी…

Read More

दाल मंडी में संपत्ति विवाद में बबलू राठौर की मौत, छोटू घायल दुकान के मालिकाना हक और कब्जे को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, तीसरे की तलाश जारी।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर सीतापुर। शहर की दाल मंडी में शनिवार सुबह दुकान के मालिकाना हक और कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में बबलू राठौर की मौत हो गई, जबकि छोटू राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का आरोप: सीओ नगर विनय कुमार यादव के मुताबिक, दाल मंडी में एक दुकान के मालिकाना हक और कब्जे को लेकर…

Read More

दानेश्वर धाम में 11 अक्टूबर से सजेगा मां दुर्गा का दरबार 11 दिवसीय रामलीला में गूंजेंगे जय श्रीराम के जयकारे, 20 अक्टूबर को होगा भव्य रावण दहन

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज, रायबरेली। मां भगवती की आराधना और प्रभु श्रीराम की लीलाओं से महराजगंज का वातावरण भक्तिमय होने जा रहा है। श्री दानेश्वर धाम नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से तृतीय नव दुर्गा पूजा महोत्सव एवं भव्य रामलीला का आयोजन 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। महोत्सव में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ अयोध्या से पधार रहे श्री रामलला हनुमत आदर्श रामलीला मंडल के कलाकार भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी विभिन्न लीलाओं का मंचन करेंगे। समिति के…

Read More

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दंपती घायल, पति जिला अस्पताल रेफर

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज-रायबरेली-शनिवार शाम को दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। टिकरवल मजरे जतुवा टप्पे निवासी सतीश सिंह अपनी पत्नी मीना सिंह के साथ महराजगंज बाजार से घर में होने वाले मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियों का सामान खरीदारी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान लोदीपुर गांव की पुलिया के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एम्बुलेंस…

Read More

दुःख की घड़ी में परिवारों के साथ खड़ी दिखीं सदर विधायक अदिति सिंह

शोकाकुल परिजनों को बंधाया ढांढस, घायल कार्यकर्ता का जाना हाल; पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली की सदर विधायक अदिति सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर दुःख और संकट से जूझ रहे परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने दिवंगतों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की और घायल कार्यकर्ता का हालचाल भी जाना। विधायक अदिति सिंह झकरासी निवासी श्रीमती मंजू के पति अखिलेश पटेल तथा…

Read More

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, हसनपुर चौराहे पर निषाद राज एकता मिशन का धरना

मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान, बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता हुए शामिल। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली बछरावां /रायबरेली।बछरावां क्षेत्र के हसनपुर चौराहे पर निषाद राज एकता मिशन के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा धरना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रामकुमार निषाद सहित पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक उनकी…

Read More

बाइक से टक्कर मारकर पिता-पुत्र को किया घायल, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज, रायबरेली। थाना महराजगंज क्षेत्र के पूरे बेसन मजरे समसपुर हलोर निवासी नीरज पुत्र साहबदीन ने गांव के दो युवकों पर अपने पिता और भाई को बाइक से जोरदार टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।प्रार्थना पत्र के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 की रात करीब सात बजे नीरज के पिता साहबदीन और भाई सुरेश मजदूरी करके वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान…

Read More

पुलिस कप्तान के निर्देश भी बेअसर! एक माह से न्याय के लिए भटक रही महिला

तीन बार थाना, दो बार संपूर्ण समाधान दिवस और दो बार एसपी से लगाई गुहार, फिर भी कार्रवाई शून्य। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली।भदोखर थाना क्षेत्र में एक महिला न्याय के लिए करीब एक माह से अधिकारियों के चक्कर काट रही है, लेकिन उसकी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका है। पीड़िता का आरोप है कि वह तीन बार थाने, दो बार संपूर्ण समाधान दिवस और दो बार पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर चुकी है। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। ऐसे में…

Read More

सरकारी राशन की कालाबाजारी की शिकायत पर दो कोटेदारों की दुकानें सील।

अक्टूबर माह का खाद्यान्न भी गायब होने की सूचना, विभागीय जांच शुरू। रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र बछरावां (रायबरेली)। सरकारी राशन की कालाबाजारी की शिकायत पर पूर्ति विभाग ने बछरावां क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो कोटेदारों की दुकानों को सील कर दिया है। दोनों दुकानों पर लगातार दो दिनों तक जांच के लिए पहुंची विभागीय टीम को कोटेदार नहीं मिले। इसके बाद नोटिस चस्पा कर दुकानों को सील कर दिया गया। मामले की जांच जारी है। सप्लाई इंस्पेक्टर कंचन शुक्ला के अनुसार, जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ)…

Read More

11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, मां दुर्गा की आराधना को तैयार रायबरेली

मूर्तिकारों के यहां उमड़ी भक्तों की भीड़, पूजा पंडालों में अंतिम तैयारियां तेज। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 11 अक्टूबर से होने जा रहा है। मां दुर्गा की आराधना को लेकर जिलेभर में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। मंदिरों से लेकर पूजा पंडालों तक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। वहीं, मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मूर्तिकारों के यहां पहुंच रहे हैं। शारदीय नवरात्रि आदि शक्ति…

Read More