दया शुगर मिल प्रबंधन पर किसानों और कर्मचारियों को गुमराह करने का आरोप – मिल चलाने को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं धारा लक्ष्य समाचार गागलहेड़ी। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की पंचायत सोमवार को निरीक्षण भवन मक्काबांस में आयोजित की गई – पंचायत की अध्यक्षता मास्टर रघुवीर ने की तथा संचालन नरेंद्र यादव ने किया – पंचायत में क्षेत्र की दया शुगर मिल को चालू कराने और किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई – इस दौरान किसानों ने 22 अक्टूबर को गागलहेड़ी के अग्रसेन चौक पर…
Read MoreCategory: Lucknow
रायबरेली के यात्रियों की सुविधा के लिए सदर विधायक अदिति सिंह की पहल, रेल मंत्री को पत्र लिखकर उठाई जनसाधारण एक्सप्रेस के ठहराव की मांग।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। रायबरेली के रेल यात्रियों की सुविधा और बेहतर रेल कनेक्टिविटी की मांग को लेकर सदर विधायक अदिति सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर महत्वपूर्ण पहल की है। विधायक ने आनंद विहार टर्मिनल–दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13257 एवं 13258) का रायबरेली जंक्शन पर ठहराव सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है। उनकी इस पहल से दिल्ली और बिहार के बीच सफर करने वाले हजारों यात्रियों की उम्मीदों को नई दिशा मिली है। अदिति सिंह ने अपने पत्र के माध्यम…
Read Moreनवमी पर हवन-पूजन और कन्या भोज, रामलीला में भावविभोर हुए श्रद्धालु।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज/ रायबरेली!श्री दानेश्वर धाम नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से नवमी पर हवन-पूजन और कन्या एवं बाल भोज का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। हवन में आहुतियां देकर क्षेत्र की खुशहाली और शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद समिति के पदाधिकारियों द्वारा कन्याओं और बच्चों को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया तथा उन्हें दक्षिणा और प्रसाद वितरित किया गया। रामलीला में अयोध्या से आए कलाकारों ने केवट-श्रीराम संवाद, सूर्पनखा नासिका भंग,…
Read Moreमंत्री के करीबी डलमऊ के ब्लॉक प्रमुख ने अपने बेटे के साथ भाजपा छोड़ सपा में हुए शामिल सोशल मीडिया पर वीडियो जारी जिला
धारा लक्ष्य समाचार पत्र सवाददाता रायबरेली – जनपद के 183 विधानसभा क्षेत्र ऊंचाहार से प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार के विधायक मनोज कुमार पांडे के अति करीबी डलमऊ के ब्लॉक प्रमुख शिवराम रावत अपने बेटे एवं डलमऊ के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज रावत के साथ समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में पहुंचकर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की गई है।…
Read Moreकांग्रेसियों ने लालगंज के गांधी चबूतरा से ज्ञानेश कुमार के खिलाफ निकाल बाइक रैली।
राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर वोट कर गद्दी छोड़ के नारे के साथ निकाली रैली। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्ट उमानाथ यादव रायबरेली रायबरेली/सरेनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लाक लालगंज के कांग्रेसियों ने गांधी चबूतरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया इसके बाद सभी कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इस्तीफा दो नारे को बुलंद करते हुए गांधी चौराहा गुरबक्श गंज चौराहा बड़ी बिल्डिंग बेहटा चौराहा सहित कई मार्गो से होते हुए…
Read Moreलालगंज में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से ऑटो सवार मासूम की मौत, आठ लोग घायल
धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रणगांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सीएनजी ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार आठ वर्षीय मासूम विहान की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), लालगंज पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने आठ वर्षीय विहान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य…
Read Moreडंपर-बाइक की भीषण भिड़ंत में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, टक्कर के बाद डंपर में लगी आग।
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे के बाद चालक फरार; गांव में पसरा मातम। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली।गदागंज थाना क्षेत्र के बरारा बुजुर्ग चौराहे पर रविवार को डंपर और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और डंपर में आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं परिवार में कोहराम और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार,…
Read Moreकांच की बोतलों से हमला कर युवक को किया लहूलुहान!
सुरजीत लोधी ने गांव के दो लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप, एसपी और डीएम से लगाई न्याय की गुहार। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के पोरई चौराहे पर मारपीट और कांच की बोतलों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित सुरजीत लोधी ने गांव के ही रिंकू सिंह और भूपेंद्र सिंह पर गाली-गलौज, मारपीट तथा जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। घटना में घायल सुरजीत ने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के…
Read Moreखेत में बकरी चराने गई महिला को जहरीले सांप ने डसा, हालत गंभीर
बेटे ने तत्परता दिखाते हुए निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल, जिला अस्पताल रेफर। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली बछरावां/रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के कन्नावा गांव में रविवार शाम खेतों में बकरी चराने गई 55 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद महिला की हालत बिगड़ने से परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बेटे ने मां को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार, कन्नावा गांव निवासी जगराना पत्नी रामदास रविवार शाम करीब 4:30…
Read Moreरानीखेड़ा गांव में महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, मचा हड़कंप
सास-बहू के बीच अनबन की चर्चा, पूछताछ के लिए बेटे और बहू को थाने लाई पुलिस। धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव में सोमवार को करीब 52 वर्षीय महिला रामरानी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए लालगंज के क्षेत्राधिकारी सुजीत कुमार राय ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस प्रथम दृष्टया…
Read More