रामनगर-267 में भाजपा की सियासी पिच पर सुशील पटेल लंबरदार ने ठोकी दावेदारी

दो बार ब्लॉक प्रमुख पद के रनर प्रत्याशी रहे सुशील पटेल, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य और स्नातक एमएलसी के ब्लॉक संयोजक के रूप में हैं सक्रिय रिपोर्ट सुधीर शर्मा लखनऊ /बाराबंकी धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जनपद की रामनगर विधानसभा-267 में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता के बीच विकासखंड त्रिवेदीगंज क्षेत्र ग्राम पंचायत नेराकबूलपुर के मूल निवासी सुशील पटेल लंबरदार ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से रामनगर विधानसभा सीट पर विधायक…

Read More

गांधी व शास्त्री जयंती पर जनपद में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम: कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण के साथ जीआईसी में ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रदर्शनी का आयोजन

जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा; जीआईसी में मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित, परसेंडी में गूंजा अहिंसा का संदेश धारा लक्ष्य समाचार पत्र जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर शुक्रवार (2 अक्टूबर 2026) को जनपद सीतापुर में कलेक्ट्रेट परिसर, शैक्षणिक संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उल्लास व गरिमामय वातावरण में किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने…

Read More

नदियां उफान पर, 600 से अधिक लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

केशव ग्रीन सिटी में फंसे सभी लोगों का रेस्क्यू, पुलिस-एसडीआरएफ-एनडीआरएफ ने चलाया अभियान; महमूदाबाद में डीएम ने लिया जायजा धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। सरायन, पिराई और चौका नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिले में बाढ़ की स्थिति पर प्रशासन की निगरानी लगातार जारी है। शहर में चिन्हित विद्यालयों, धर्मशालाओं और अन्य बाढ़ आश्रय स्थलों में 600 से अधिक लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। प्रभावित परिवारों के लिए भोजन और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सरायन नदी के बढ़े…

Read More

आफत की बारिश: जिले में मौसम विभाग का रेड अलर्ट; हादसों में मासूम समेत 3 की मौत, 1 गंभीर

महमूदाबाद, हरगांव व महोली में दीवारें व टीनशेड ढहे; डीएम-एसपी ने शहर के तटीय इलाकों में लिया जलभराव का जायजा धारा लक्ष्य समाचार  जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। जनपद में पिछले 40 घंटे से भी अधिक समय से जारी मूसलाधार बारिश और चक्रवाती हवाओं ने भारी तबाही मचाई है। मौसम विभाग की ओर से जिले में ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए अतिवृष्टि की चेतावनी दी गई है। बारिश के कारण जहां सरायन नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है और शहरी इलाकों में भीषण जलभराव हुआ…

Read More

गणेश उत्सव में जर्जर छज्जा गिरा, महिला की मौत आर्यनगर की पंजाबी धर्मशाला में हादसा, करीब 10 घायल;

गणेश उत्सव में जर्जर छज्जा गिरा, महिला की मौत आर्यनगर की पंजाबी धर्मशाला में हादसा, करीब 10 घायल; चार गंभीर मरीज मेडिकल कॉलेज रेफर धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर स्थित पंजाबी धर्मशाला में बुधवार को गणेश उत्सव के दौरान जर्जर छज्जा भरभराकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। छज्जे के नीचे पूजा कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करीब 10 लोग घायल हुए, जिनमें 65 वर्षीय उमा कपूर की उपचार के दौरान मौत हो गई। चार गंभीर घायलों को…

Read More

सेवा संकल्प अभियान में 322 दिव्यांगजन लाभान्वित, 206 जोड़ों का सामूहिक विवाह

सहायक उपकरण वितरण के साथ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 194 हिंदू और 12 मुस्लिम जोड़े परिणय सूत्र में बंधे धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। जिले में मंगलवार को जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत दो बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजा कॉलेज मैदान, लालबाग में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 322 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए गए, जबकि महोली के कृषक इंटर कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 206 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत 211…

Read More

सीतापुर में पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

12 घंटे में गिरफ्तारी, 25 हजार का इनाम; 223 बोतल शराब के साथ तीन तस्कर दबोचे धारा लक्ष्य समाचार 1 जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। जिले में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की। थानगांव पुलिस ने छह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी अवधराम उर्फ भोले शंकर को 12 घंटे के भीतर पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 12 बोर का तमंचा, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस और ₹350 बरामद हुए। पुलिस…

Read More

सीतापुर पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, नशा तस्कर समेत छह शातिर गिरफ्तार

चोरी की सात घटनाओं का खुलासा, नशीली गोलियां-इंजेक्शन, नकदी, जेवरात, तमंचे व कारतूस बरामद धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। जनपद में अपराध नियंत्रण और अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीतापुर पुलिस को दो बड़ी सफलताएं मिली हैं। कोतवाली नगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी को नशीली गोलियों और इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया, जबकि महमूदाबाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चोरी की सात घटनाओं का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।…

Read More

मिश्रिख में चंद्रशेखर आजाद की जनसभा, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

सत्ता परिवर्तन रैली में शिक्षा, रोजगार और पेपर लीक के मुद्दे उठाए; आंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। शुक्रवार को मिश्रिख के मेला मैदान में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से सत्ता परिवर्तन रैली आयोजित की गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने भाजपा सरकार पर निशाना…

Read More

92 किलो गांजा बरामदगी का पुलिस का दावा, सात गिरफ्तार

रामकोट क्षेत्र में SOG व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दो वाहन भी कब्जे में धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र में SOG और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ की बरामदगी के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों वाहनों की तलाशी के दौरान चार प्लास्टिक की बोरियों से कुल 92 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई है। पुलिस के मुताबिक 13 सितंबर को टीम चेकिंग कर…

Read More