Barabanki UP: जेसीबी कर रही है गौशाला में मनरेगा का कार्य वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल

धारा लक्ष्य समाचार

बाराबंकी। मनरेगा मजदूरों की मजदूरी निगलना किसी आम आदमी के बस की बात नही जब तक उच्च अधिकारीयों का सहयोग न मिले क्योंकि मनरेगा कार्यों में समुचित जिम्मेदारी बीडिओ की होती है फिर भी जेसीबी कार्य करती है । जबकी गौशाला में प्रयाप्त मात्रा में मनरेगा मजदूर रहते हैं फिर भी सच्चाई को छुपाने के लिए जेसीबी मशीन बुलाई जाती है जिसका एक वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें स्पष्ट देखा जा सकता है कि गौशाला में मनरेगा मजदूरों के स्थान पर कार्य कर रही है ।मामला बराबंकी जनपद के विकासखंड हैदरगढ़ की ग्राम पंचायत शुकुलपुर का बताया जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि यहाँ बने हुए गौशाला में मृतक जानवरों को जेसीबी के माध्यम से हटाया जा रहा है जबकि वहां पर मजदूर लगे हुए हैं फिर भी जेसीबी से हटा करके बाहर करने का काम किया जा रहा है आखिरकार इतनी अधिक संख्या में जानवरों का मारना एक प्रशन चिन्ह विषय बन रहा है क्या गौशाला के अंदर जानवरों को खाने के लिए भूसा और हरा चारा व दाने की व्यवस्था नहीं है या फिर देखरेख के आभाव व डाक्टरों की लापरवाही का शिकार हो रहे हैं।

और लापरवाही के कारण कई दिनों तक मृत्क जानवर एक ही स्थान पर पड़े रहते हैं और सडन्ध की दुर्गन्ध आने के बाद जेसीबी से उन्हें हटवाया जाता है या मृत्क जानवरों की संख्या अधिक होने के कारण जेसीबी बुलाई जाती है । आखिरकार गौशाला में आ रहा धन का प्रयोग कहां किया जा रहा है ।

कौन खा रहा है जानवरों का चूनी चोकर और हराचारा आखिरकार इतनी संख्या में जानवर क्यों मर रहे हैं कि जेसीबी से काम कराना पड़ रहा है । सबसे बड़ी बात तो यह है कि प्रत्येक गौशाला की सच्चाई उजागर न हो इसके लिए मीडिया सहित बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से रोंक लगाई गई है और डीएम का आदेश बताया जा रह है। फिलहाल वायरल वीडियो की धारा लक्ष्य पुष्टी नही करता है।

Related posts