Dhara Lakshya samachar riport aaftaab
बाराबंकी टिकैतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रानीकटरा में चोरों ने गाँव के बाहर बना एक मकान को बनाया निशाना लाखों की चोरी की घटना को दिया अंजाम प्रार्थनी सहनूर बानो पत्नी मोहम्मद अली उर्फ हबीब ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। पुलिस टीम के साथ प्रभारी निरीक्षक टिकैतनगर पहुंचे घर से कुछ दूरी पर बक्सा कपड़ा आदि सामान पड़ा देखा गया ।


बक्से को तोड़ने के लिए इस्तेमाल की गई लोहे की सरिया को पुलिस कब्जे में लिया अज्ञात चोरों के खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर टिकैतनगर पुलिस मुकदमा दर्ज किया। सीओ रामसनेहीघाट को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और थाना प्रभारी को निर्देश दिया है कि चोरों को पकड़ कर घटना का जल्द खुलासा करे।
