जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली में खाद की कमी से किसान परेशान हैं। किसानों को घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद खाद नहीं मिल पा रही है। बोआई का मौसम चल रहा है और खाद की अनुपलब्धता से किसानों की फसल प्रभावित हो रही है।इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी ने शनिवार को प्रदेश के सभी तहसीलों पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।
पार्टी ने सरकार से कई मांगें की हैं।आप ने मांग की है कि किसानों को तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए। खाद वितरण में हो रहे भ्रष्टाचार और कालाबाजारी पर रोक लगाई जाए। वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए। दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए।
पार्टी ने खाद की कमी से प्रभावित किसानों के लिए विशेष सहायता पैकेज की मांग भी की है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विकास वर्मा, इंद्र मोहन सिंह, रामू दादा, रवि शंकर द्विवेदी, दीपक गुप्ता, एसके चौधरी, कृष्ण कुमार, राहुल वर्मा, मुकेश वर्मा और गोवर्धन पटेल समेत कई नेता मौजूद रहे।

