Raybareli UP:ग्राम पंचायत सहायकों ने क्रॉप सर्वे का किया बहिष्कार एडीओ पंचायत को दिया ज्ञापन

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र

हरचंदपुर/रायबरेली: हरचंदपुर ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायत के पंचायत सहायकों ने मिलकर ADO पंचायत हरचंदपुर को क्रॉप सर्वे का बहिष्कार करते हुए ज्ञापन दिया।और वही ज़ब BDO डॉ अंजू रानी वर्मा को ज्ञापन देने गए तो उन्होंने जबरन कार्य करने के लिए बोला और महिला पंचायत सहायकों को नौकरी छोड़ने की धमकी देते हुए बोला की ज़ब कार्य नहीं करना है।

तो आप इस्तीफा दे दीजिए क्रॉप सर्वे करने का काम लेखपाल का है इसमें पंचायत सहायकों को धकेला जा रहा है महिला पंचायत सहायकों को भी जबरन बोला जा रहा है की आपको भी करना पड़ेगा अगर नहीं किया तो नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा जबकि BDO खुद एक महिला है। जिसमे पंचायत सहायक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री आशीष विश्वकर्मा, शुभम कश्यप, शुभम यादव, वैशाली,कामिनी,मीरा, सविता, मधु, विपिन कुमार, विजय कुमार, सर्वेश, अंकित पाल, आदि समस्त पंचायत सहायक मौजूद रहे

Related posts