Raybareli UP:जवाहर नवोदय विद्यालय में कैरियर काउंसिलिंग कार्यशाला का बड़े ही धूमधाम के साथ आयोजन किया गया

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार

अमावा रायबरेली। बावन बुजुर्ग बल्ला पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय महराजगंज रायबरेली में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कैरियर काउंसिलिंग कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला सेवायोजन अधिकारी रायबरेली के निर्देशन में आयोजित हुआ तथा पी एम श्री गतिविधियों के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में कैरियर विशेषज्ञ डॉ. गरुण कुमार सेठ (असिस्टेंट प्रोफेसर), श्री सन्तोष प्रजापति (सहायक जिला रोजगार सहायक अधिकारी) एवं श्रीमती सुगन्धा सिंह (सहायक जिला रोजगार सहायक अधिकारी) ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न कैरियर विकल्पों की जानकारी दी तथा उनके प्रश्नों का समाधान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. यज्ञनाथ मिश्रा ने की।इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी एम.एन. तिवारी, ओ.पी. सिंह, धीरज प्रताप सिंह मनोज पांडेय संतोष कुमार मौर्या राधेश्याम सिंह रघुवीर मिश्रा अनिल विक्रम सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।छात्र-छात्राओं ने इस कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला से नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त की तथा भविष्य में सही विकल्प चुनने के लिए उपयोगी जानकारी हासिल की।

Related posts