Raybareli UP:नगर पंचायत प्रतिनिधि प्रभात साहू ने शिव भक्तों के एक जत्थे को दानेश्वर मंदिर से जल भरने डलमऊ के लिए पैदल किया रवाना

रिपोर्टर,, रोहित मिश्रा रायबरेली

महराजगंज रायबरेली । नगर पंचायत प्रतिनिधि प्रभात साहू ने डलमऊ गंगा घाट के लिए कावड़ियों के एक जत्था को किया रवाना। बता दें रविवार को शिव भक्तों का एक जत्था हर-हर महादेव के जयघोष के साथ डलमऊ के लिए रवाना हुआ। कांवरियों का यह जत्था सबसे पहले कस्बा स्थित बाबा दानेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा, जहां मत्था टेकने के बाद सभी गंगा जल भरने डलमऊ के लिए कांवड़ यात्रा पर निकल पड़े।

सारे शिव भक्त पूरे उत्साह और भक्ति मय गाजे-बाजे व डीजे के साथ भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए पैदल रवाना हुए। यह जत्था सोमवार को डलमऊ से पवित्र गंगा जल भरकर वापस प्राचीन शिव मंदिर दानेश्वर धाम में सभी भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

प्रभात साहू, पीयूष साहू, प्रशांत साहू,शुभम साहू, सचिन शर्मा, विनय वैश्य, दीपू साहू, विमलेश वैश्य, ज्ञानेंद्र साहू विमल कसेरा, सिवा कसेरा, धर्मेंद्र वर्मा लोधी सभासद, शुभम सोनी सोमू वर्मा, हेमू साहू, टिंकू सोनकर, निहाल वर्मा, शिव शरण साहू, अमर वैश्य, मुकेश वैश्य, सूरज वैश्य, हरी ओम, रितेश वर्मा, आनंद गुरु,अनुज वर्मा,तरजीत सिंह, जयम वैश्य दीपक वर्मा, आदि लोग रहे मौजूद

Related posts