Raybareli UP: राष्ट्रीय खेल दिवस पर रायबरेली में विशेष आयोजन

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली।हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर खेल भावना और मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि स्वरूप हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अपने खेल कौशल से न केवल भारत को गौरवान्वित किया बल्कि हॉकी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाई।

आज की पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेकर खेलों में आगे बढ़ना चाहिए। स्टेडियम में जुटे खिलाड़ियों और आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं से खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ समाज निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस मौके पर जिले के कई वरिष्ठ खिलाड़ी भी मौजूद रहे।

Related posts