Raybareli UP:गणेश चतुर्थी के अवसर पर विधि विधान से गणेश भगवान की पूजा कर किया गया विसर्जन

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

महराजगंज/रायबरेली। कस्बे के एक प्रतिष्ठित व्यापारी द्वारा गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर घर पर प्रतिमा रखकर विधि विधान के साथ हवन पूजन कर त्यौहार मनाया। जिसमें कस्बे के अनेक प्रतिष्ठित व्यापारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बताते चले कि, कस्बे के व्यापारी सदाशिव निकम ने अपने घर पर विधि विधान से बाबा गणेश की प्रतिमा गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर रखी थी जिसका नगर में भ्रमण के साथ विसर्जन के लिए ले जाया गया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, शिव भजन स्वर्णकार, संदीप वैश्य, अंकुर वैश्य, घनश्याम चौरसिया, सचिन मौर्या, संतोष जायसवाल, शिव कैलाश सोनी, राजेश सोनी, श्याम प्रकाश वर्मा, धर्मेंद्र लोधी, कंचन वर्मा, दीपक वर्मा, शिव प्रकाश मोदनवाल, मनमोहन सिंह, कमल वर्मा, बृजेश सोनी सहित नगर वासी उपस्थित रहे।

Related posts