Raybareli UP:डीह के पूरे गेमिलन में 15 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब, ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली जनपद डीह थाना क्षेत्र के गांव पूरे गेमिलन गांव में बीते 15 दिनों से ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण ग्रामीण अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर हैं। ग्रामीणों की ओर से कई बार बिजली विभाग और स्थानीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है।

बिजली की आपूर्ति बाधित होने के कारण न केवल दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई, पानी की सप्लाई और किसानों की सिंचाई जैसी जरूरी गतिविधियाँ भी ठप पड़ी हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

Related posts