जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) शनिवार से शुरू हो गई है। जिले में इस परीक्षा को लेकर बड़ा आयोजन किया गया है। कुल 39,552 परीक्षार्थी दो दिनों तक परीक्षा देंगे। प्रशासन ने इसके लिए 23 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। परीक्षा 6 और 7 सितंबर को होगी और दोनों दिनों में सुबह व शाम की दो-दो पालियों में परीक्षार्थी शामिल होंगे।
अभ्यर्थियों को केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरों की तीसरी आंख से निगरानी की जा रही है।
इसके अलावा केंद्रों के बाहर पुलिस बल की तैनाती भी की गई है ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो। जिला प्रशासन ने कहा है कि परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।

