Raybareli UP : सड़क किनारे संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, सड़क हादसे की आशंका

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब परशदेपुर के निकट सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। सुबह टहलने निकले राहगीरों ने शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की विजय पटेल के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की मौत संभवत: सड़क हादसे में हुई होगी, हालांकि घटना स्थल पर किसी वाहन के अवशेष या टक्कर के स्पष्ट निशान न मिलने से मामला संदिग्ध बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला हादसे का प्रतीत होता है, लेकिन अन्य पहलुओं को भी नजर में रखकर जांच की जा रही है।

इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई थी। पुलिस ने भीड़ को समझाकर वहां से हटाया और जांच शुरू कर दी।

Related posts