Raybareli UP: बेखौफ वन माफिया ने प्रतिबन्धित पेड़ों पर आरा चलाकर किया धराशाई

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

रायबरेली।शिवगढ़ जहां एक तरफ प्रदेश की योगी सरकार ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी बनाने के लिए लगातार वृक्षारोपण पर जोर दे रही है वहीं दूसरी तरफ शिवगढ़ थाना क्षेत्र में वन माफिया बेखौफ होकर हरियाली पर आरा चला रहे हैं। वन माफियाओं के हौंसले इतने बुलन्द हैं कि बगैर किसी परमिट के हरे भरे प्रतिबंधित पेड़ों पर आरा चलाकर क्षेत्र को वीरान करने में जुटे हैं।

जिससे पुलिस और वन विभाग अनजान बना हुआ है। जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में पुलिस और वन विभाग के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। ताजा मामला शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गुमावां पुलिस चौकी अन्तर्गत गुमावां गांव का है। जहां वन माफिया ने बिना परमिट के नीम के दो पेड़ों पर आरा चलाकर उसकी लकड़ी लादकर लकड़ी पार कर दी।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अधिकतर गांवों में पुलिस व वन विभाग की मिली भगत से प्रतिबंधित पेड़ों की कटान जोरो पर है। इस बारे में जब फॉरेस्टर संजय यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घुमाना में बगैर परमिट के पेड़ों को काटा गया है। शिवगढ़ थाने में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।

Related posts