जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जनपद रायबरेली के पदाधिकारियों ने आज टेट की अनिवार्यता के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि आपका यह ज्ञापन नियमानुसार प्रधानमंत्री महोदय को प्रेषित कर दिया जाएगा।
इस मौके पर जिला महामंत्री महेंद्र वाजपेई ने बताया कि उच्चतम न्यायालय ने एक आदेश दिया जिसमें यह कहा गया है कि बेसिक शिक्षकों को टीईटी अनिवार्य रूप से उत्तीर्ण किया जाना आवश्यक है। ऐसे में देश के लाखों शिक्षकों की सेवा सुरक्षा आजीविका पर प्रभाव पड़ सकता है।
वहीं जिला उपाध्यक्ष अंकुर चौधरी ने कहा कि देश के लाखों शिक्षकों और उनके परिवारों को बचाने के लिए एनसीटीई की अधिसूचना और शिक्षा के अधिकार अधिनियम के प्रभावी होने की तिथि से पूर्व नियुक्त समस्त बेसिक के अध्यापकों को सेवा में बने रहने के लिए टीईटी न दिए जाने हेतु अध्यादेश लाकर संशोधन किया जाए।
इस मौके पर आशा पांडे, मंशाराम, सुरेंद्र बहादुर वर्मा, एम.पी. समुद्रे, संजय सिंह, चंद्रभान सचान, अविनाश मिश्रा सहित सैकड़ो की संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

