Raybareli UP: मानसिक रूप से बीमार युवक से मारपीट रायबरेली में मानसिक विक्षिप्त युवक से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली। थाना डीह क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार युवक के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीनआरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।पुलिस के अनुसार 17 सितंबर को नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे सहरोना मजरे जनवेशपुर निवासी श्रीकृष्ण लाल, जो मानसिक रूप से बीमार बताए जाते हैं, घर से बाहर निकले और रास्ता भटक गए। तभी ग्राम विरनावा के रहने वाले तीन लोगों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित के भाई ने थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया डीह पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 19 सितंबर को तीनों नामजद अभियुक्तों — रंजीत पुत्र रामभरत, धर्मजीत उर्फ कंसजीत पुत्र रामकुमार और राजेन्द्र पुत्र रामलखन — को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।थाना प्रभारी डीह श्याम कुमार पाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीपीएमएसएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है।

Related posts