Amethi UP: ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बैंक मित्रों को किया गया सम्मानित

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी।  उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित एक भव्य समारोह में सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बैंक मित्रों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना जैसे महत्वाकांक्षी कार्यक्रम आमजन के सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा कवच साबित हो रहे हैं। इन योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने में बैंक मित्रों की अहम भूमिका है।

कार्यक्रम में उन बैंक मित्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिन्होंने निर्धारित समय सीमा में सर्वाधिक नामांकन कर जनता तक योजनाओं का लाभ पहुँचाया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि यह सम्मान न केवल बैंक मित्रों के परिश्रम की पहचान है बल्कि यह अन्य साथियों को भी प्रेरणा देगा।

समारोह में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आयोजकों ने कहा कि बैंक मित्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Related posts