जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गूढ़ा चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर के पास साईं गारमेंट्स में बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। दुकान के मालिक की नींद अचानक खुली। वह जब बाहर निकले तो दुकान को आग की लपटों में देखा। मालिक की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे।प्रधान प्रतिनिधि अंकित वर्मा और पूर्व प्रधान रामहेत रावत भी घटनास्थल पर आए।
शिवगढ़ पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग इतनी तेज थी कि एक फायर ब्रिगेड से काबू नहीं पाया जा सका। दूसरी फायर ब्रिगेड को भी बुलाना पड़ा।दोनों गाड़ियों की मदद से आग पर नियंत्रण पाया गया।
दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। शिवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक विंध्य विनय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

