Raybareli UP: शटल ट्रेन से कट कर एक युवती की दर्दनाक मौत

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

डलमऊ रायबरेली शुक्रवार की सुबह शटल ट्रेन से कट कर एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीण सुबह जब उधर से गुजरे तो घटना की जानकारी हुई। उसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना डलमऊ पुलिस व आरपीएफ को दी मौके पर पहुंची आरपीएफ एवं पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गई। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कनहा गांव में शंभू मुखिया स्कूल के सामने से गुजरी रेलवे लाइन पर एक युवती का शव क्षत विक्षत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया ।आशंका जताई जा रही है कि सुबह रघुराज सिंह से रायबरेली जा रही शटल ट्रेन 54222 की चपेट में आने से युवती की दर्दनाक मौत हो गई ।

घटना इतनी भयावह थी कि ट्रेन से कटने के बाद युवती का सर धड़ से अलग हो गया था जिसके चलते लोगों को शव पहचान में नहीं आ रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों युवती की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन काफी देर बाद युवती की शिनाख्त डलमऊ कोतवाली क्षेत्र की क्षमा देवी उर्फ रक्षा पुत्री राम लखन सोनकर उम्र लगभग 18 वर्ष के रूप में हुई।

घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो हड़कम मच गया और घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों में यह चर्चा रही की युवती रेलवे लाइन पर कैसे पहुंची ? कहीं उसने पारिवारिक कलह या प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या तो नहीं की है। फिलहाल ये तो जांच का विषय है।

सूचना पर मौके पर पहुंची डलमऊ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डलमऊ श्याम कुमार पाल ने बताया कि ट्रेन से कट कर युवती की मौत हो गई है शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related posts